खेल

Women’s World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ इंदौर में छेड़छाड़ की वारदात हुई है। ये खिलाड़ी होटल से कैफे जा रही थीं, तभी बाइक सवार एक युवक ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी के साथ गलत हरकत की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इन दिनों इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरी हुई है। 23 अक्टूबर की सुबह दोनों क्रिकेटर होटल से निकलकर पास के एक कैफे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान खजराना रोड इलाके में एक युवक बाइक से उनका पीछा करने लगा। खिलाड़ियों ने बताया कि उसने उनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से टच किया और वहां से भाग गया।घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत अपने टीम सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को इसकी जानकारी दी। सिमंस ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया और एमआईजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में केस दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एमआईजी पुलिस थाने की जांच टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी की पहचान अकील खान के रूप में की। पुलिस के अनुसार, एक राहगीर ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

ICC और टीम प्रबंधन ने जताई चिंता

घटना की जानकारी मिलते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन और ICC सुरक्षा अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। होटल और स्थानीय पुलिस ने खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। टीम के सुरक्षा मैनेजर डैनी सिमंस ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का शानदार प्रदर्शन

इस बीच, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम अब तक 6 मैचों में 5 जीत दर्ज कर चुकी है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया अब तक अपराजित रही है, केवल एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। इस घटना ने खेल जगत में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More : MP Carbide Gun: मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन से घायल हुए 320 लोग, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पताल में किया निरीक्षण

Thetarget365

Recent Posts

Riyan Parag Fine : लाइव मैच में रियान पराग की बड़ी गलती, बीसीसीआई ने सुनाया सख्त सजा का फैसला।

Riyan Parag Fine :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…

10 minutes ago

Chhattisgarh Weather : गरियाबंद में भारी ओलावृष्टि, अगले पांच दिनों तक बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने…

15 minutes ago

Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा एक्शन, भारतमाला प्रोजेक्ट और शराब घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी

Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता…

38 minutes ago

Women Reservation Bill : विधानसभा में 33% महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प होगा पेश, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

Women Reservation Bill : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आज महिला सशक्तिकरण और…

45 minutes ago

Sitapur Gang Rape Case : 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

Sitapur Gang Rape Case : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सामने आए सामूहिक…

47 minutes ago

This website uses cookies.