Independence Day : 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया और तिरंगा फहराया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 5,000 अतिथि मौजूद रहे, लेकिन इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है।
बीजेपी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया है। बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर निशाना साधते हुए लिखा,
“यह एक राष्ट्रीय उत्सव था, लेकिन पाकिस्तान प्रेमी राहुल गांधी, मोदी विरोध में देश और सेना का विरोध कर रहे हैं! क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है?”उन्होंने इस गैरहाजिरी को “शर्मनाक” करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में राष्ट्रहित से ज्यादा मोदी विरोध अहम हो गया है।
हालांकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भले ही लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन दोनों नेता कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में आयोजित तिरंगा उत्सव में शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया और बारिश के बावजूद राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता भीगते हुए राष्ट्रगान गाते नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेताओं का देशभक्ति भाव साफ दिखाई दे रहा है।
अब तक कांग्रेस की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है कि दोनों नेता लाल किले के समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए। यही कारण है कि इस विषय पर अटकलें और सवाल बढ़ते जा रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि यह कोई राजनीतिक संदेश था या कोई व्यक्तिगत कारण।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना सियासी दृष्टि से गंभीर संकेत दे सकती है, विशेषकर तब जब देश में लोकसभा चुनाव 202৯ के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। कांग्रेस जहां एक ओर विपक्षी एकता का नेतृत्व कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सरकार को विपक्ष पर हमला करने का मौका दे रही हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेताओं की लाल किले से गैरहाजिरी ने सियासत को गर्मा दिया है। एक ओर बीजेपी इस पर राष्ट्रविरोध का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस के नेता पार्टी मुख्यालय में देशभक्ति का प्रदर्शन करते नजर आए। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बयानबाज़ी तेज है और जनता इस पर अपनी राय बना रही है।
Read more : RSS Controversy : लाल किले से आरएसएस का जिक्र, पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण पर कांग्रेस का तीखा हमला
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.