Rahul Tikriha Case: छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरदस्ती करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अब छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुका है, लेकिन गुरुवार को हुई सुनवाई में राहुल टिकरिहा आयोग के सामने पेश नहीं हुए। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस पर कड़ी चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में भी यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राहुल टिकरिहा ने पहले उसे शादी का वादा कर विश्वास में लिया, बाद में मुलाकात के दौरान जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती ने रायपुर के प्रेस क्लब में मीडिया के सामने बयान देते हुए बताया कि वह अभी 21 वर्ष की है और कक्षा 10वीं में पढ़ाई के दौरान राहुल टिकरिहा से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि तेज लाउडस्पीकर से होने वाली परेशानी के कारण उन्होंने राहुल से बात की, जिन्होंने तुरंत स्पीकर बंद करवा दिया था। इसी दौरान राहुल ने उनका मोबाइल नंबर लिया था।
पीड़िता ने कहा कि होली के दिन राहुल ने उनसे फोटो भेजने को कहा, लेकिन जब उन्होंने मना किया तो राहुल ने कहा कि क्या मुझ पर विश्वास नहीं है। इसके बाद वह बार-बार मिलने की बात करने लगा और रात में लगातार मैसेज भेजकर उन्हें परेशान करता रहा, जबकि उन्होंने रिप्लाई नहीं किया।
पीड़िता के अनुसार, 5 अप्रैल की रात 12 बजे वह राहुल से मिलने गई थी। खेत के पास राहुल ने उसे साथ लेकर गया और रात 1 बजे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि राहुल ने स्मूच किया, हग किया और जबरन प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की। यह घटना उस वक्त हुई जब उनके भाई की सगाई होने वाली थी।
इससे पहले राहुल टिकरिहा का एक कथित ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वे एक अन्य महिला से अवैध संबंध की बात करते नजर आए थे। उस मामले की जांच अभी लंबित है। नया यौन शोषण का आरोप संगठन के लिए राजनीतिक संकट बढ़ा सकता है।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि राहुल टिकरिहा को समन जारी किया गया था, लेकिन वे सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली सुनवाई दीपावली के बाद होगी, और यदि वे फिर भी उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।यह मामला न केवल राहुल टिकरिहा की छवि के लिए बल्कि भाजपा संगठन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों पर महिला आयोग की कार्रवाई और न्याय प्रक्रिया की निगरानी समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.