Raipur Jabalpur Express : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जबलपुर से जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर रेलवे स्टेशन से इस सेवा की शुरुआत करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत हुई — रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस, रीवा-पुणे एक्सप्रेस और भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस। ये ट्रेनें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच प्रदान करेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि पिछले दस वर्षों में छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में 21 गुना बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष राज्य को 6900 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। प्रदेश में ₹47 हजार करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल परियोजनाएं चल रही हैं, जो राज्य के विकास को नई रफ्तार देंगी।
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को 680 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इससे यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और ट्रैवल एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
सीएम साय ने कहा कि रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस से न केवल धार्मिक स्थलों जैसे डोंगरगढ़ और भेड़ाघाट तक पहुंच आसान होगी, बल्कि यह सेवा राज्य के पर्यटन, व्यापार और शिक्षा क्षेत्र को भी नई दिशा देगी। इससे दोनों राज्यों के बीच संपर्क बेहतर होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस नई ट्रेन सेवा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह ट्रेन 410 किलोमीटर की दूरी केवल 8 घंटे में तय करेगी। यह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूती देगी और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करेगी।
11701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे रायपुर से रवाना होगी और रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे — 1 एसी चेयर कार, 4 चेयर कार, 8 जनरल, 1 पावर कार और 1 एसएलआरडी।
यह नई सेवा नंदनवन जूलॉजिकल पार्क, माँ बमलेश्वरी मंदिर, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और रायपुर डीआरएम दयानंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.