Raipur Meat Ban: राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से लेकर गणेश चतुर्थी तक कुछ प्रमुख धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों को ध्यान में रखते हुए मांस और मटन की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम रायपुर की ओर से यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है। अब शहर में 15, 16, 19, 26 और 27 अगस्त को न तो कोई मांस-मटन की दुकान खुली मिलेगी और न ही किसी होटल या रेस्टोरेंट में मांसाहारी व्यंजन बेचे जा सकेंगे।
नगर निगम द्वारा जिन पांच दिनों के लिए मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे हैं:
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
19 अगस्त – पर्युषण पर्व का प्रथम दिन
26 अगस्त – गणेश चतुर्थी
27 अगस्त – पर्युषण पर्व का अंतिम दिन
आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगम स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने जानकारी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि -“यदि कोई होटल, मांस की दुकान या प्रतिष्ठान प्रतिबंधित तिथियों पर मांस बेचता हुआ पाया गया, तो तत्काल जब्ती, दुकान सील और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”नगर निगम ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी का जिम्मा सौंपा है। यह अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम ने विशेष निगरानी टीमें भी गठित कर दी हैं। ये टीमें फील्ड में जाकर दुकानों की जांच करेंगी, गोपनीय शिकायतों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट्स और ठेले पर भी सघन निगरानी रखी जाएगी,धार्मिक भावनाओं और स्वच्छता का रखा गया ध्यान,नगर निगम के मुताबिक, यह निर्णय धार्मिक भावनाओं और पर्वों की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, यह कदम शहरी स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
रायपुर में अगले कुछ दिनों तक मांस-मटन विक्रेताओं और होटलों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करें और त्योहारों की गरिमा बनाए रखें।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…
Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…
UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…
X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…
Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
This website uses cookies.