रायपुर@thetarget365 : नगर निगम रायपुर ने बकाया टैक्स को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अंतिम नोटिस के बावजूद टैक्स का भुगतान न करने वालों की संपत्तियों को सील करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने अलग-अलग जोन में कार्रवाई करते हुए एक स्कूल और एक ऑटो वॉश सेंटर को सील कर दिया।
बता दें कि जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग की टीम ने महर्षि वेद व्यास विद्या मंदिर स्कूल को वर्ष 2023-24 के बकाया टैक्स के लिए पहले अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस में 3 दिन के भीतर भुगतान का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन भुगतान न होने पर आज स्कूल की संपत्ति को सील कर दिया गया। इसी तरह जोन 5 में 13 लाख रुपये के बकायेदार अर्बन कार वॉश रामदुलारी अग्रवाल पर भी कार्रवाई हुई और भुगतान न करने पर उसकी संपत्ति को सील कर दिया गया।
सीलबंदी के दौरान 9 लाख से अधिक की वसूली-
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 4 की राजस्व और बाजार विभाग की टीम ने मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में एक बकायेदार दुकान को सील करने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान बकायेदार ने तुरंत आरटीजीएस के जरिए 9 लाख 73 हजार 914 रुपये का भुगतान कर दिया, जिससे निगम को एक ही दिन में बड़ी राशि की वसूली हुई।
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…
Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
This website uses cookies.