Raipur murder case : रायपुर में बोरी के अंदर युवक की लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक के बचपन के दोस्त हैं। तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी बीच एक गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हो गई। 2 दोस्तों ने मिलकर तीसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में लाश को बोरी में भरकर खदान की डबरी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, लाश डूब जाए इसके लिए बोरी में पत्थर भी डाल दिए। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। रायपुर में 7 दिनों में 6 मर्डर हुए हैं। वहीं जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्याएं हुई है।
राखी थाना क्षेत्र में 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैर रही थी, तभी किसी ने बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची FSL और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की। पता चला कि बॉडी तीन से चार दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया था।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के तौर पर हुई है। दिनेश कायाबांधा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।पता चला कि दिनेश (20) को अंतिम बाद उसके 2 दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।इस जानकारी के साथ पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनेश और वो बचपन के दोस्त थे। 24 जुलाई को दोनों दिनेश के घर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर गिट्टी खदान के पास ले गए। यहां तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी।इसी दौरान तीनों के बीच गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके गले और पेट में कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से दिनेश के चेहरे और सिर को कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। फिर शव को बोरी में भरकर, उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिया था।पुलिस ने साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि रायपुर जिले में पिछले 3 साल में 220 हत्याएं हुई है। जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्याएं हो चुकी है, जबकि 7 दिनों में 6 हत्या की वारदात हुई है। ज्यादातर मामलों में आपसी रंजिश या फिर पुराने विवाद पर चाकू से हत्या की गई है। नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि ज्यादातर मर्डर नशे की हालत में किए जा रहे हैं। अपराधी अब चाकू ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगवा रहे हैं। वे मोबाइल नंबर सही देते हैं, लेकिन पता फर्जी रहता है। जिससे आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.