Raipur drug bust : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब इलाके में पुलिस ने रविवार को ड्रग्स बेचने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जिसमें एक युवती भी शामिल है। तीनों के पास से कुल 6 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस अब इस हेरोइन की आपूर्ति स्रोत का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा तालाब इलाके में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त हो रही है। मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। वे ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें मोहम्मद जाहिद, साहिल रजा और अफजिया अख्तर उर्फ महक शामिल हैं। तलाशी के दौरान मोहम्मद जाहिद के पास से 2.46 ग्राम, साहिल रजा से 2.16 ग्राम और अफजिया अख्तर से 1.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपियों का पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की सप्लाई करने वाले सिंडिकेट से क्या संबंध है। रायपुर में सक्रिय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोतवाली थाना पुलिस के साथ रायपुर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) भी इस कार्रवाई में शामिल थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा और हेरोइन की सप्लाई चैन भी टूटेगी।
रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि नशे के खतरनाक कारोबार पर लगाम लगेगा और युवा वर्ग को इस बुराई से बचाया जा सकेगा। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय रहते दे सकें।
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
This website uses cookies.