विश्व आदिवासी दिवस पर धूमधाम से निकली रैली

लखनपुर @thetarget365 शुक्रवार 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों आदिवासी समाज की महिला-पुरुष, युवक-युवती और बच्चे अपनी वेशभूषा में नजर आए।

आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी वाहन के साथ सांस्कृतिक रैली सामूहिक नृत्य के साथ लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम से रवाना हुए। महिला-पुरुष आदिवासी समाज की वेशभूषा में आदिवासी समाज का वाद्य यंत्र व डीजे की धुन पर थिरकते रहे। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के साथ नारे लगाते हुए समाज के लोग अंबेडर चौक पहुंचें। आदिवासी समाज के भगवान माने जाने वाले बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सावित्री बाई फुले सहित अन्य क्रांतिकारियों की आदिवासी समाज रीति-रिवाज अनुसार पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रैली साक्षरता मिनी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई । सभी समाजजनों के वक्ताओ ने अपनी बात रखी। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य को बताया तथा संविधान की शपथ दिलाई गई। आदिवासी समाज के युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक के हर पंचायत के लोग उपस्थित रहे। वहीं शहर में सुरक्षा के मद्देनजर नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, थाना प्रभारी अश्वनी सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

thetarget365

Recent Posts

Kitchen Gardening Tips : छत पर छोटा सा बगीचा और ताजी सब्जियों का भंडार, जानिए ये सीक्रेट टिप्स

Kitchen Gardening Tips :  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाजार में मिलने वाली मिलावटी…

4 hours ago

Earthquake in Odisha : ओडिशा के कोरापुट में भूकंप के तेज झटके, 4.4 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Odisha :  ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में शनिवार की रात शांति के बजाय…

4 hours ago

Jashpur Crime : जशपुर में अंधविश्वास का खूनी तांडव, जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Jashpur Crime : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक…

4 hours ago

This website uses cookies.