आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी, जाति और गरीबी रेखा प्रमाण पत्र गायब कर पात्र को किया अपात्र, जांच की मांग

 

लखनपुर @thetarget365 महिला एवं बाल विकास विभाग किसी न किसी मामले को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 पदों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पात्र अभ्यर्थी के जाति और गरीबी रेखा प्रमाण पत्र गायब कर अपात्र कर दिया गया। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की पात्र अभ्यर्थी अंजली सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी मीना राजवाड़े, सहायक ग्रेड 01 रामनारायण राजवाड़े, कंप्यूटर ऑपरेटर राम कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग समिति सभापति और सदस्यों के ऊपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी कर दस्तावेजों को गायब कर अपात्र करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले को लेकर लीपा -पोती करने में लगा हुआ है।

जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियुक्ति में दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अंजली सिंह पति अजय सिंह 27 वर्ष ग्राम निवासी लोसगी के जमझोर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पद के लिए फार्म लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जमा किया गया था। फार्म के साथ में 12वीं, दसवीं मार्कशीट, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जमा किया गया था। आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिली भगत कर जाति प्रमाण पत्र और गरीबी रेखा राशन कार्ड को आवेदन से गायब कर दिया। जिसके वजह से जाति प्रमाण पत्र के 10 अंक गरीबी रेखा राशन कार्ड के 6 अंक अभ्यर्थी को नहीं दिए गए और वह अपात्र हो गई।

गौरतलब है कि लोसगी जामझोर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 21 आवेदन जमा हुए थे। आवेदन के स्कूटनि के बाद प्रायवाधिक मूल्यांकन सूची प्रविष्टि 4 को जारी करने तथा चस्पा करने के दौरान अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। यह भी चर्चा है की नियुक्ति के बाद अधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर कराया गया है। जो की जांच का विषय है। लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नियुक्ति में दलाल सक्रिय है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इनका संपर्क रहता है। सूत्रों की माने तो कुन्नी सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में एक अभ्यर्थी को गरीबी रेखा सूची में नाम नहीं होने के बाद भी छह अंक देकर पात्र कर दिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही पात्र अभ्यर्थी को अपात्र कर दिया गया।

जाति और गरीबी रेखा राशन कार्ड के नंबर जोडने से मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर होती नियुक्ति

लोसगी जामझोर मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु अंजली सिंह को प्रायवाधिक मूल्यांकन सूची परिशिष्ट में 4 में पूर्णाक 950/प्राप्तांक 677, कुल प्राप्तांक के प्रतिशत के बराबर अंक 71.26 प्रतिशत 60 में 42.76 और जाति और गरीबी रेखा राशन कार्ड का नंबर नहीं दिया गया। फार्म के पावती में जमा गरीबी रेखा राशन कार्ड 6 अंक और जाति प्रमाण पत्र के 10 अंक जोड़े तो कुल प्राप्तांक 58.76 होता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के पद पर अभ्यर्थी नियुक्त हो जाती। परन्तु नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने समिति के सभापति और सदस्यों से साठ गांठ कर अपात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति कर दी।

thetarget365

Recent Posts

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

13 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

17 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

30 minutes ago

Sarguja School Teacher : सरगुजा में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार, रंगे हाथों पकड़े गए शिक्षक पर गिरी गाज

Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…

34 minutes ago

Trump Xi Meeting: जिनपिंग के बयान पर ट्रंप का पलटवार, बताया किसे कहा था ‘पतनशील राष्ट्र’

Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…

38 minutes ago

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में भारी इजाफा, विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…

49 minutes ago

This website uses cookies.