Ravi Shankar Prasad on Rahul: रविशंकर प्रसाद का तीखा वार– “राहुल को संविधान और कोर्ट की समझ नहीं”

Ravi Shankar Prasad on Rahul: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “राहुल गांधी को न संविधान की समझ है, न सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की। वे सिर्फ ‘संविधान-संविधान’ चिल्लाते रहते हैं।” “राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी समझ नहीं आते” रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन उन्हें यह तक नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट इस विषय पर पहले ही दिशा-निर्देश दे चुका है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट तक गए थे ना? कोर्ट ने दिशा-निर्देश भी दिए। कोई रोक नहीं लगाई गई। तो फिर बार-बार भ्रम फैलाने की कोशिश क्यों?” उन्होंने आगे कहा कि “न तो राहुल गांधी को कानून की समझ है और न ही वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पढ़ते हैं। केवल राजनीतिक नौटंकी के लिए वे बार-बार लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर जनता को गुमराह करते हैं।” “राहुल गांधी को देश क्यों वोट देगा?” रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि “अगर जनता उन्हें वोट नहीं देती, तो उसका दोष भाजपा पर क्यों मढ़ा जाता है?”उन्होंने सवाल उठाया कि “राहुल गांधी जिस तरह की बदजुबानी करते हैं, प्रधानमंत्री पर और विपक्षी नेताओं पर जिस तरह के व्यक्तिगत हमले करते हैं, क्या देश ऐसे नेता को स्वीकार करेगा?” कांग्रेस के आरोपों को बताया “झूठा एजेंडा” राहुल गांधी ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर भाजपा लगातार पलटवार कर रही है। रविशंकर प्रसाद ने इसे “कांग्रेस का झूठा और झल्लाहट भरा एजेंडा” करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस जान चुकी है कि उसे जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला, इसलिए वह पहले से ही चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को निशाना बना रही है।” राजनीति में बढ़ता टकराव राहुल गांधी और भाजपा नेताओं के बीच यह बयानबाज़ी ऐसे समय हो रही है जब देश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरम होता जा रहा है। भाजपा जहां विकास और स्थिरता को अपना एजेंडा बता रही है, वहीं कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को मुद्दा बना रही है। रविशंकर प्रसाद का बयान यह दर्शाता है कि भाजपा अब राहुल गांधी की संविधान बचाओ मुहिम के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल रही है। सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर किए गए राहुल गांधी के आरोपों को भाजपा जनता को गुमराह करने की रणनीति मान रही है। आने वाले चुनावों में यह वैचारिक टकराव और भी तेज़ होने की संभावना है। Read More: Bihar politics 2025: प्रशांत किशोर का निशाना, “बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी, ये बताएँ अमित शाह”

Ravi Shankar Prasad on Rahul: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “राहुल गांधी को न संविधान की समझ है, न सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की। वे सिर्फ ‘संविधान-संविधान’ चिल्लाते रहते हैं।”

ads
Adst

“राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी समझ नहीं आते”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन उन्हें यह तक नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट इस विषय पर पहले ही दिशा-निर्देश दे चुका है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट तक गए थे ना? कोर्ट ने दिशा-निर्देश भी दिए। कोई रोक नहीं लगाई गई। तो फिर बार-बार भ्रम फैलाने की कोशिश क्यों?”

Adst

उन्होंने आगे कहा कि “न तो राहुल गांधी को कानून की समझ है और न ही वे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पढ़ते हैं। केवल राजनीतिक नौटंकी के लिए वे बार-बार लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर जनता को गुमराह करते हैं।”

“राहुल गांधी को देश क्यों वोट देगा?”

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि “अगर जनता उन्हें वोट नहीं देती, तो उसका दोष भाजपा पर क्यों मढ़ा जाता है?”उन्होंने सवाल उठाया कि “राहुल गांधी जिस तरह की बदजुबानी करते हैं, प्रधानमंत्री पर और विपक्षी नेताओं पर जिस तरह के व्यक्तिगत हमले करते हैं, क्या देश ऐसे नेता को स्वीकार करेगा?”

कांग्रेस के आरोपों को बताया “झूठा एजेंडा”

राहुल गांधी ने अपनी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर भाजपा लगातार पलटवार कर रही है। रविशंकर प्रसाद ने इसे “कांग्रेस का झूठा और झल्लाहट भरा एजेंडा” करार दिया।

Adst

उन्होंने कहा, “कांग्रेस जान चुकी है कि उसे जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला, इसलिए वह पहले से ही चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को निशाना बना रही है।”

राजनीति में बढ़ता टकराव

राहुल गांधी और भाजपा नेताओं के बीच यह बयानबाज़ी ऐसे समय हो रही है जब देश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरम होता जा रहा है। भाजपा जहां विकास और स्थिरता को अपना एजेंडा बता रही है, वहीं कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को मुद्दा बना रही है।

रविशंकर प्रसाद का बयान यह दर्शाता है कि भाजपा अब राहुल गांधी की संविधान बचाओ मुहिम के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल रही है। सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर किए गए राहुल गांधी के आरोपों को भाजपा जनता को गुमराह करने की रणनीति मान रही है। आने वाले चुनावों में यह वैचारिक टकराव और भी तेज़ होने की संभावना है।

Read More: Bihar politics 2025: प्रशांत किशोर का निशाना, “बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी, ये बताएँ अमित शाह”

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst