रेड डॉट चैलेंज : माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रम एवं शर्म को दूर करने जारी है पहल

माहवारी स्वच्छता दिवस से शुरू सप्ताह भर चल रहे जागरूकता अनेक आयोजन

अंबिकापुर (thetarget365)। माहवारी स्वच्छता दिवस पर सरगुजा साइंस ग्रुप एज्युकेशन सोसायटी अंबिकापुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले भर में किया गया। इस दौरान माहवारी संगोष्ठी, रेड डॉट चैलेंज सहित कई तरह की गतिविधियां जिले भर में हुई, जिसमें स्कूल व कॉलेज की छात्राओं सहित महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

यूनिसेफ छत्तीसगढ़, एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज छत्तीसगढ़, स्वच्छ भारत मिशन एवं छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के साथ मिल कर प्रदेश भर में 28 मई को विविध कार्यक्रमों आयोजित किये गए। जिसमें सरगुजा जिले के कलेक्टर विलास भोस्कर, पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नुतन कंवर ने भी रेड डॉट चैलेंज को प्रोत्साहित करते हुए माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रम एवं शर्म को दूर करने का संदेश दिया।

सरगुजा साइंस ग्रुप द्वारा संत हरकेवल शिक्षा महा विद्यालय में माहवारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देव संस्कृति संस्थान, मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति, जन शिक्षण संस्थान, अंबिकापुर विकास समिति व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्वयं सेवक सहित बीएड् कॉलेज के छात्र-छात्रायें शामिल हुई। 2014 में सरगुजा साइंस ग्रुप ने इसी महाविद्यालय से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्य शुरू किया था, जिसे 28 मई माहवारी स्वच्छता दिवस पर उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि हम चाहे जीतनी बात महिला एवं पुरूष के समानता की करते हैं, लेकिन यर्थाथ में वह धरातल पर हमारे घरों में, परिवारों में समाज में कितनी है हम वास्तविकता से परिचित हैं। महिलाएं कहीं न कहीं कुपोषण सहित अन्य बिमारियों की शिकार हो रही है, यह एक वास्तविक आंकड़ा है। कई अन्य विषयों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए समाज के कई ऐसे उदाहरण वैज्ञानिक प्रशांत शर्मा ने देते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। पुरूषों को इस पर सोचना होगा, समझना होगा और इसे जिम्मेदारी के रूप में नहीं लेना है इसे अपना कर्तव्य समझना होगा। महिला यदि स्वस्थ्य और स्वच्छ है तो फिर परिवार खुलहाल है। संत हरकेवल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अंजन सिंह ने कहा माहवारी स्वच्छता से पहले हम सबको मानसिक स्वच्छता की जरूरत है। माहवारी को लेकर जो भी शर्म, लज्जा या फिर कुछ कुरूतियां जुड़ी हुई हैं वह हमारे मानसिक स्तर को दर्शाता है कि हम एक महिला के मातृत्व से जुड़े विषय को लेकर क्या सोचते हैं। यदि हमने मानसिक स्वच्छता कर ली तो फिर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्य करने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आयेगी। सरगुजा साइंस ग्रुप के अंचल ओझा ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर सरगुजा संभाग में हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए एक आंकड़ा रख कर बीएड के छात्र-छात्राओं से अपील की कि अभी माहवारी स्वच्छता पर बहुत कार्य करने की जरूरत है और भविष्य में आप सब कहीं न कहीं शिक्षक के रूप में देश के भविष्य को शिक्षित करेंगे और ऐसे समय में यह जिम्मेदारी आप पर बढ़ती है कि आप समाज में व्याप्त ऐसे विषयों को भी उठायें और स्कूली छात्र-छात्राओं को इससे अवगत करायें ताकि वे इन बातों से पहले से सचेत रहें। विषय यह नहीं है कि सैनेटरी पैड उपयोग कर रहे हैं या कपड़ा, विषय यह है कि दोनों के उपयोग के समय हम साफ-सफाई एवं स्व स्वच्छता का कितना ध्यान रख रहे हैं। यूनिसेफ की सरगुजा डीएमसी ममता चौहान ने समाज के बीच से कई ऐसी सत्य घटनाओं का जिक्र कर समझाया कि लड़कियों को जब पहली माहवारी की जानकारी नहीं होती तो वे कैसी-कैसी घटनाओं और कुचक्र से गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि एक माता-पिता के रूप में हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों के बीच में इस पर बात करें और देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में यदि हमें इसकी जानकारी है तो हम दूसरों से भी बात करें। कार्यक्रम को स्वच्छ भारत मिशन सरगुजा के नोडल रोशन गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी, मुस्लिम महिला लोक सेवा समिति की सुल्ताना सिद्दीकी ने भी संबोधित कर इस विषय पर अलग अलग जानकारियों से सभी को अवगत कराया।

वेडिंग व इंसिनेटर मशीन दिया कॉलेज को

सरगुजा साइंस ग्रुप द्वारा संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय को इस दौरान माहवारी स्वच्छता दिवस पर वेडिंग मशीन, इंसिनेटर व सैनेटरी पैड प्रदाय किया गया। ताकि वहां पर अध्ययनरत छात्राओं को माहवारी के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो और सहुलियत मिल सके।

रेड डॉट चैलेंज का आयोजन

इस वर्ष माहवारी स्वच्छता दिवस का थीम था पीरीयड फ्रेंडली वर्ल्ड, जिसे लेकर सरगुजा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों के आयोजनों में त्यौहार सा माहौल था। कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ नुतन कंवर ने भी रेड डॉट हाथ में बना कर इस अभियान को प्रोत्साहित किया। अंबिकापुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर, मैनपाट, उदयपुर, लखनपुर सभी ब्लॉकों में सरगुजा साइंस ग्रुप, यूनिसेफ छत्तीसगढ़, एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज व स्वच्छ भारत मिशन के स्वयं सेवक 28 से लगातार एक सप्ताह तक इस पर अलग-अलग आयोजन पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कर रहे हैं।

नुक्कड़ का आयोजन एवं विडियो के जरिये मिली जानकारी

जन शिक्षण संस्थान सरगुजा व सरगुजा साइंस ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने माहवारी पर नुक्कड़ का आयोजन के साथ ही विडियो के जरिेये महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ रेड डॉट चैलेंज में हिस्सा लिया।

डाइट अंबिकापुर में माहवारी स्वच्छता पर हुआ कार्यक्रम

डाइट अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण चल रहा है, इस दौरान माहवारी स्वच्छता दिवस पर इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को माहवारी पर भी जानकारी दी गई। सरगुजा साइंस ग्रुप के पदाधिकारियों ने यहां पहुंच कर इस पर खुल कर बात की और कहा कि स्कूलों में आप सब इस पर चर्चा करें, जरूरत हो तो हमें बतायें हम भी आकर बात करेंगे। शर्माना नहीं है माहवारी पर खुल कर बात करना है।

सरगुजा में हो रही माहवारी के काम को प्रदेश स्तर पर मिली पहचान

युनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के लिये डिजाईन किये गये पोस्टर में सरगुजा जिले में 2014 से लगातार माहवारी पर कार्य कर रहे सरगुजा साइंस ग्रुप को एक नई पहचान मिली। संस्था द्वारा 3-4 महिने पहले कतकालो व करजी में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम में खिंची गई फोटो को यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा डिजाईन किये गये पोस्टर में स्थान मिला है।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

5 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

6 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

6 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

6 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

8 hours ago

This website uses cookies.