Ashwini Vaishnaw GST: देशभर में आज से लागू हुई नई GST दरों को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “आज सुबह से पूरे देशभर में खुशी की लहर है। हमारे रोजमर्रा की लगभग हर चीजों में काफी बचत होगी।” उन्होंने इसे #NextGenGST रिफॉर्म करार दिया और कहा कि यह फैसला देश के आम नागरिकों को राहत पहुंचाने वाला है।
अश्विनी वैष्णव ने अपने बयान में कहा कि “देश के हर कोने से आज यही खबर आ रही है कि लोग नई टैक्स दरों से खुश हैं, लेकिन विपक्ष को यह खुशी हजम नहीं हो रही है। यह स्वाभाविक है, क्योंकि उनके शासनकाल में सिर्फ बातें होती थीं, काम नहीं।” मंत्री ने सीधे तौर पर यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कई उत्पादों पर टैक्स में हुई भारी कटौती का जिक्र किया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान कई जरूरी वस्तुओं पर टैक्स की दरें काफी ज्यादा थीं, जिन्हें एनडीए सरकार ने कम कर जनता को राहत दी है:
सीमेंट पर यूपीए काल में 30% टैक्स था, अब यह 18% हो गया है।
सैनिटरी पैड पर पहले 13% टैक्स था, अब यह 0% हो गया है।
फुटवियर पर 18% की दर थी, जिसे घटाकर 5% किया गया है।
रेफ्रिजरेटर पर टैक्स 30% था, जो अब 18% है।
डिटरजेंट पर पहले 30% टैक्स लगता था, अब सिर्फ 5% लिया जा रहा है।
सरकार द्वारा GST दरों में की गई यह कटौती NextGen GST रिफॉर्म के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को और सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है। यह कदम खासकर मध्यम वर्ग, महिलाओं और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी दरों में यह कटौती खपत बढ़ाने और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। साथ ही, इससे मांग में तेजी आने की उम्मीद है, जो देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती दे सकती है।
नई GST दरों से आम जनता को मिलने वाला वास्तविक लाभ, सरकार की जनहितैषी सोच को दर्शाता है। जबकि विपक्ष इस पर सवाल उठा सकता है, लेकिन यथार्थ यही है कि टैक्स कम होने से जनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि “हम सिर्फ वादे नहीं, काम करते हैं।”
Read More: ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद: कानपुर से मुंबई तक क्यों फैला तनाव?
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
This website uses cookies.