oplus_131074
अंबिकापुर @thetarget365 कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को विकासखंड अंबिकापुर के अजिरमा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुविधाओं के सम्बन्ध में बुजुर्गों से बात की। उन्होंने गत दिनों निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश के परिपालन में डीएमएफ अंतर्गत किए गए सुधार कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध करायी गई अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया।
इसके बाद कलेक्टर भोसकर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के विशेष आवासीय विद्यालय पहुंचकर बच्चियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जांच की। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाने निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीके राय ने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए फर्श में गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया हैं, वहीं दीवारों में मरम्मत कार्य भी किया गया है। बेडरूम एवं भोजनकक्ष में भी आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य किए गए हैं, शेष कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
कलेक्टर भोसकर ने इस दौरान तहसील दरिमा के ग्राम सोहगा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों को शत प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी करने कहा। इसके पश्चात उन्होंने घुनघुट्टा बांध का निरीक्षण कर जलभराव की सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…
This website uses cookies.