राष्ट्रीय

Russian woman India : शांति की खोज में 2 बच्चों के साथ गुफा में रह रही थी रूसी महिला , 8 साल पहले खत्म हुआ वीजा…

Russian woman India : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कुम्ता तालुका की घनी जंगलों और खतरनाक ढलानों से घिरी रामतीर्थ पहाड़ियों में एक गुफा से एक रूसी महिला और उसकी दो छोटी बेटियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 40 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान मोही के रूप में हुई है, बीते दो सप्ताह से अपनी बेटियों प्रेया (6) और अमा (4) के साथ उस प्राकृतिक गुफा में एकांतवास में रह रही थीं. मोही ने पुलिस को बताया कि वह आध्यात्मिक शांति की तलाश में गुफा में रह रही थीं. उन्होंने एक शिवलिंग के पास अस्थायी निवास बनाया था और दिन-रात प्रार्थना व ध्यान करती थीं.

पुलिस को उस समय महिला की मौजूदगी का पता चला जब गश्त के दौरान उन्हें गुफा के बाहर कपड़े सूखते दिखाई दिए और पूजा की गतिविधियां होती नजर आईं. शक के आधार पर जब पुलिस ने गुफा के भीतर प्रवेश किया, तो एक छोटा बच्चा बिना कपड़ों के बाहर भागा.

गुफा के आसपास मौजूद थे जहरीले सांप

गुफा के अंदर दृश्य बेहद चिंताजनक था. गहरी अंधेरे गुफा में मोही अपनी बड़ी बेटी को एक लैंप की रोशनी में चित्र बनाना सिखा रही थीं. आसपास बड़े-बड़े जहरीले सांप भी मौजूद थे. अधिकारियों ने तुरंत तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. जुलाई 2024 में इसी पहाड़ी पर भीषण भूस्खलन हुआ था और यह क्षेत्र बेहद खतरनाक माना जाता है.

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार इस गुफा में रह चुकी हैं. हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में ट्रेकिंग और आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित है और चारों ओर बाड़ भी लगाई गई है. बावजूद इसके, वह एक अन्य पहाड़ी मार्ग से गुफा में प्रवेश कर गई थीं.

मोही ने बताया कि वह 2016 में रूस से गोवा एक निजी कंपनी में नौकरी करने आई थीं, लेकिन 2017 में नौकरी छूटने के बाद वह नेपाल चली गईं. कुछ समय बाद वह फिर से गोवा लौटीं और आध्यात्मिक जीवन की ओर आकर्षित होकर गोकर्ण के इस गुफा क्षेत्र में साधना करने लगीं.

2017 में समाप्त हो गया था वीजा

रेस्क्यू के बाद महिला के अनुरोध पर उन्हें और उनकी बेटियों को कुम्ता तालुका के बंकिकोडला गांव स्थित एक आश्रम में स्थानांतरित किया गया, जहां वे अब 80 वर्षीय साध्वी स्वामी योगरत्न सरस्वती की देखरेख में हैं.

महिला के दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि वह व्यावसायिक वीजा पर भारत आई थीं, जिसकी वैधता 2017 में ही समाप्त हो चुकी थी. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका वीजा और पासपोर्ट जंगल में ही कहीं खो गया था. बाद में गोकर्ण पुलिस और वन विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में दस्तावेज बरामद कर लिए गए.

अब पुलिस यह जांच कर रही है कि वह देश में इतने वर्षों तक अवैध रूप से कैसे रह रही थीं और जंगल में अपने बच्चों के साथ जीविका कैसे चला रही थीं. उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक नारायण के निर्देशन में महिला और बच्चों को बेंगलुरु भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है.

Read More : BJP MLA Attack : भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, पुलिस जांच में जुटी

Thetarget365

Recent Posts

Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सचिन पायलट की मैराथन बैठक, विधायकों का रिपोर्ट कार्ड और मिशन 2028

Chhattisgarh Congress :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने…

4 minutes ago

CGBSE D.El.Ed Time Table: छत्तीसगढ़ डीएलएड परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब से शुरू होंगे मुख्य और अवसर पेपर

CGBSE D.El.Ed Time Table:  छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।…

16 minutes ago

Bilaspur Railway Station : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में गोमांस ले जाती मां-बेटी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Bilaspur Railway Station : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

20 minutes ago

Suicide in Bhilai : भिलाई में एक ही दिन दो खुदकुशी, सुसाइड नोट में मिला कुछ ऐसा कि पुलिस हैरान

Suicide in Bhilai :  छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक ही दिन में आत्महत्या की…

31 minutes ago

Monty Desai : क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को बनाया हेड कोच, अब बदलेगी टीम की किस्मत

Monty Desai  : कनाडा क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को सुधारने और टीम…

34 minutes ago

ED 70th Foundation Day : क्या वाकई 94% है ईडी का कनविक्शन रेट? स्थापना दिवस पर हुआ बड़ा खुलासा

ED 70th Foundation Day : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने 70वें स्थापना दिवस के अवसर…

41 minutes ago

This website uses cookies.