Thetarget365

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर 14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया

जिला पंचायत सीईओ ने दिए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

अंबिकापुर @thetarget365 शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में “प्रधानमंत्री आवास योजना” (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर 14 ग्राम पंचायत सचिवों के माह मई 2025 के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा विनय कुमार अग्रवाल द्वारा 30 मई 2025 को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के अंतर्गत समस्त जनपदों की समीक्षा बैठक ली गई थी, बैठक में उनके द्वारा यह निर्देशित किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है।

इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्ष 2024-25 में जिले को इस योजना के तहत जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने सभी काम कर रहे हैं, इसके बाद भी प्रगति नहीं लाना योजना के लक्ष्यपूर्ति में बाधक बन रहा है।

विगत एक माह में लगातार न्यून प्रगति वाले ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत बड़ादमाली के सचिव रामवृक्ष यादव, टपरकेला सचिव के नन्दलाल केरकेट्टा, लटोरी के सचिव अरूण सोनवानी, खुटिया के सचिव शिवभरोष राम, मानपुर के के सवि उर्मिला यादव, महेशपुर के सचिव राजकुमार, बकनाकला के सचिव मंगेश्वर, चंगोरी के सचिव प्रकाश यादव, ललाती सचिव गजानन्द राम, सरमना के सचिव प्रकाश तिग्गा, बंशीपुर के सचिव सुखलाल राम, सरगा के सचिव युवराज पवन गुप्ता, चैनपुर के सचिव सोनेकमल लकड़ा और उरंगा के सचिव सुषमा महंत शामिल है।

thetarget365

Recent Posts

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

2 minutes ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

16 minutes ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

2 hours ago

Online Poison Seller: मौत का सौदागर, कनाडा के केनेथ लॉ ने 1200 लोगों को भेजा खतरनाक जहर

Online Poison Seller:  यह दुनिया का एक बेहद अजीब और दिल दहला देने वाला धंधा…

2 hours ago

Israel-Lebanon Conflict: इजराइली सेना का दावा, ऐतिहासिक किले पर किया कब्जा

Israel-Lebanon Conflict:  मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने…

3 hours ago

This website uses cookies.