RR Sanju Samson : राजस्थान रॉयल्स से नाराज हुए संजू सैमसन, ट्रेड या रिलीज की मांगी अनुमति -CSK से हुई थी डील की कोशिश

RR Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन और फ्रेंचाइज़ी के बीच रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजू सैमसन ने टीम मैनेजमेंट से खुद को या तो रिलीज करने या फिर किसी दूसरी टीम को ट्रेड करने की अनुमति मांगी है।

ads

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स ने इस सिलसिले में बाकी फ्रेंचाइजियों को पत्र भी भेजा है जिसमें संजू के लिए संभावित ट्रेड ऑफर की पेशकश की गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि संजू सैमसन अगला सीजन किस टीम से खेलते नजर आएंगे।

Adst

जोस बटलर को रिलीज करना बना विवाद की जड़

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन के बीच संबंधों में खटास की शुरुआत पिछले साल के मेगा ऑक्शन से हुई थी। संजू सैमसन चाहते थे कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर को रिटेन किया जाए, क्योंकि उन्होंने टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने बटलर को रिलीज कर शिमरॉन हेटमायर को प्राथमिकता दी, जो संजू को नागवार गुजरी।

बटलर लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, और उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। माना जा रहा है कि संजू को लगा कि टीम ने एक सीनियर खिलाड़ी के साथ न्याय नहीं किया, और उनकी सलाह को नजरअंदाज किया गया।

CSK के साथ हुई बातचीत, लेकिन बात नहीं बनी

सूत्रों का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रेड करने की कोशिश की थी। इसके बदले राजस्थान की ओर से रविंद्र जडेजा या रुतुराज गायकवाड़ की मांग की गई थी, लेकिन CSK ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि संजू सैमसन आगामी सीजन में चेन्नई की ओर से खेल सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह डील नहीं हो सकी है। अब राजस्थान अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत कर रहा है।

क्या सैमसन छोड़ देंगे राजस्थान?

संजू सैमसन का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद अहम रहा है। 2023 में उन्होंने 392 रन बनाए, 2022 में उन्होंने 863 रन ठोके, उनकी कप्तानी में राजस्थान ने कई शानदार जीत दर्ज कीं। बावजूद इसके, जब टीम मैनेजमेंट ने उनकी सलाह को नजरअंदाज किया, तब से ही उनके और फ्रेंचाइज़ी के बीच रिश्ते बिगड़ते चले गए।अब जब राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन के बीच दरार सार्वजनिक हो चुकी है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वे किस टीम के साथ नए सिरे से अपनी IPL यात्रा शुरू करेंगे। एक बात तय है – अगर संजू सैमसन टीम बदलते हैं, तो IPL 2026 सीजन के लिए पावर बैलेंस पूरी तरह बदल सकता है।

Read More : Puja Pal controversy : योगी की तारीफ करना सपा विधायक को पड़ा भारी, पूजा पाल को पार्टी से निकाला गया, जानिए पूरा मामला

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.