Thetarget365

Sarguja: इनोवा हादसे के बाद कंठी गांव में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अंबिकापुर @thetarget365 Sarguja :सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज दोपहर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मृत महिला के परिजनों सहित घायलों को मुआवजा दिया जाए और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सड़क पर ब्रेकर बनाया जाए।

रविवार की दोपहर शराब के नशे में धुत्त तेज रफ्तार इनोवा कार ग्राम कंठी में एक घर में घुस गई थी। इस हादसे में 24 वर्षीय हीरामणि राजवाड़े, 60 वर्षीय सिवन्ति और 5 वर्षीय आर्यन घायल हो गए थे। इलाज के दौरान देर रात सिवन्ति की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। इनोवा कार में सवार चार युवक ग्राम कुनिया सरभंजा (मैनपाट) के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के समय वाहन मैनपाट से अंबिकापुर की ओर आ रहा था, तभी ग्राम कंठी के समीप चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई।

दुकान के बाहर बैठे लोग अचानक हुए इस घटना से भाग नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी और वाहन को पलट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया, कार को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक ब्रेकर नहीं बनाया गया। अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है।

Read More  : Durg : दुर्ग के लेदर शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

2 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

2 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

2 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

3 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

3 hours ago

This website uses cookies.