Thetarget365

लक्ष्मीबाई जयंती पर सशिमं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

अंबिकापुर @thetarget365 स्वाधीनता संग्राम 1557 की प्रमुख सेना नायिका वीरांगना रानी लक्ष्मी की जयंती मंगलवार को देवीगंज रोड सरस्वती शिशु मंदिर उमावि में धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बालिकाओं की नगर में भव्य शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई।

यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों व चौक- चौराहों देवीगंज रोड,संगम चौक, महामाया चौक, गुरुनानक चौक, शिवाजी चौक, जोड़ा पीपल व घड़ी चौक होते हुए विद्यालय आकर समाप्त हुई। विद्यालय की रानी लक्ष्मी बाई के वेश-भूषा में भगवा, नीली, श्वेत, हरी परिधानों में सिर पर भगवा साफा बांधे, लक्ष्मीबाई की जयकारा लगाते चल रही थीं। जगह-जगह नगरवासियों व व्यापारिक संघ द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्रांगण में भैया बहनों व सभी आचार्य, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यालय की प्राचार्य मीरा साहू ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा 1857 की स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना लक्ष्मीबाई का अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने अपने अदम्य साहस व पराक्रम से अंग्रेजों को छक्के छुड़ा दिए थे। हमें भी अन्याय व अत्याचार का सामना करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम में सीमा खानवलकर, सोनू कन्नौजिया, सुनैना कश्यप, राधिका जैन, उमेश कुशवाहा सहित सभी शिक्षिकाएं व आचार्यों की सहभागिता रही।

thetarget365

Recent Posts

Dollar vs Rupee : डॉलर के मुकाबले ₹96 के पार पहुंचा भारतीय रुपया, आम जनता पर बढ़ेगी महंगाई की मार

Dollar vs Rupee : भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों के लिए आज का दिन बेहद…

2 minutes ago

Dhar Bhojshala Case : भोजशाला को कोर्ट ने माना मंदिर, जानिए मस्जिद पक्ष को लेकर क्या आया आदेश

Dhar Bhojshala Case : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर…

3 hours ago

Chhattisgarh Politics : भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा हमला, पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह फेंका

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

4 hours ago

Raipur Banke Bihari : रायपुर के बांके बिहारी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Raipur Banke Bihari : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नयापारा में स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी…

4 hours ago

Amazon Layoffs : अमेजन ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, एआई और ऑटोमेशन पर लगाया अरबों का दांव

Amazon Layoffs : वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर कर्मचारियों पर…

5 hours ago

HMD Cheapest 5G : HMD लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और इसके धांसू फीचर्स

HMD Cheapest 5G : नोकिया (Nokia) ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी एचएमडी (HMD)…

5 hours ago

This website uses cookies.