Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के नवापारा मोहल्ले में बीती रात वाकर के सहारे टहल रही बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने स्कूटी सवार युवक ने सोने की चैन लूट ली। युवक के साथ छीनाझपटी में महिला के हाथ से वाकर छूट गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। बुजुर्ग महिला को इस घटना में चोटें भी आई है। सारा घटनाक्रम सीसी कैमरे में स्पष्ट नजर आ रहा है।
जानकारी अनुसार, नवापारा चौक के महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने व्यवसायी परिवार की बुजुर्ग महिला दोनों पैरों में तकलीफ की वजह से वाकर के सहारे चलती है। बुधवार देर रात घर व दुकान के सामने वे वाकर के सहारे ही टहल रही थी। उसी दौरान गमछे से चेहरा बांधे सफेद रंग की स्कूटी से एक युवक नवापारा चौक की ओर से पहुंचा। बुजुर्ग महिला को देख स्कूटी चालक वाहन को रोक महिला से किसी का पता पूछने लगा और अचानक ही उसने पीछे से महिला के गले में झपट्टा मारा। सोने का चैन हाथ लगते स्कूटी सवार वहां से भाग निकला। इधर बुजुर्ग महिला अचानक हुए इस घटनाक्रम से हड़बड़ा सड़क पर गिर गई। महिला का शोर सुन घर और दुकान में उपस्थित उनके स्वजन बाहर निकले। घटना से बुजुर्ग महिला को चोट भी आई है। तत्काल घटना की सूचना गांधीनगर थाने में दी गई। पुलिस के साथ स्वजन ने संदिग्ध युवक की खोजबीन भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुजुर्ग महिला के परिवार के दुकान में लगे सीसी कैमरे में संपूर्ण घटनाक्रम कैद हो गया है। पुलिस सीसी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.