Thetarget365

ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती सक्रियता और उनके द्वारा बिना किसी वैध पंजीयन व अनुमति के इलाज किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग अब सख्त कार्रवाई के मूड में है।

संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग, अंबिकापुर द्वारा सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी कर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे अवैध चिकित्सक ग्रामीणों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे कई बार आपात स्थिति उत्पन्न हो जाती है और जनहानि की संभावना भी बनी रहती है।

इस गंभीर मसले को देखते हुए निर्देशित किया गया है कि जिला एवं विकासखंड स्तर पर स्थानीय प्रशासन की सहायता से संयुक्त टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी नियमित रूप से संभागीय कार्यालय को भेजी जाए, ताकि निगरानी और नियंत्रण की प्रक्रिया प्रभावी रूप से चलती रहे।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने में सफलता मिलेगी और ग्रामीणों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

thetarget365

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

6 hours ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

7 hours ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

7 hours ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

7 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

7 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

8 hours ago

This website uses cookies.