छत्तीसगढ़

Sarguja Jail Escape: दीपावली की रात सरगुजा जेल में बड़ी चूक! पॉक्सो और NDPS एक्ट के आरोपी फरार

Sarguja Jail Escape:  छत्तीसगढ़ की सरगुजा सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। दीपावली की रात सरगुजा सेंट्रल जेल के दो कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गए। दोनों बंदी अपनी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। पिछले 15 दिनों में बंदियों के भागने की यह दूसरी घटना है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

रात 3 बजे भागे कैदी

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी रितेश सारथी (पॉक्सो एक्ट आरोपी, निवासी लखनपुर) और पवन पाटिल (एनडीपीएस एक्ट आरोपी, निवासी सूरजपुर) को तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। सोमवार (दीपावली) की रात करीब 3 बजे दोनों कैदी चुपके से जेल वार्ड से निकल गए और सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब जेल वार्ड में केवल दो ही बंदी मिले, तो जेल अधिकारियों और मणिपुर थाना पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सेंट्रल जेल के अधीक्षक अक्षय राजपूत ने दोनों बंदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी तलाश के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

15 दिन में दूसरी घटना, पहले भी भागा था बंदी

सरगुजा जेल से कैदियों के भागने की यह पहली घटना नहीं है। केवल 15 दिन पहले, 4 अक्टूबर की रात को भी बिलासपुर जेल से शिफ्ट किया गया हत्या का सजायाफ्ता बंदी मुकेश कांत इसी जेल वार्ड से फरार हो गया था। हालांकि, मुकेश कांत ने दो दिन बाद बिलासपुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

जेल में वसूली के आरोप, 3 कर्मी बर्खास्त

इस बीच, बंदी मुकेश कांत की पत्नी अमेरिका बाई कुर्रे ने अंबिकापुर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर वसूली, जातिगत गालियां और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने पति को बचाने के लिए कर्मचारियों को फोन-पे और कैश के माध्यम से लगभग ₹70 से ₹80 हजार दिए थे। इस शिकायत के बाद जेल मुख्यालय रायपुर ने कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर सेंट्रल जेल के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। सुरक्षा में बार-बार चूक और जेल कर्मियों पर गंभीर आरोपों ने सरगुजा जेल की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पुलिस दोनों फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More: H1B visa news: ट्रंप ने H-1B वीजा फीस पर दी छूट , भारतीय पेशेवरों को मिलेगा फायदा?

Thetarget365

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

8 hours ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

8 hours ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

9 hours ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

9 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

9 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

10 hours ago

This website uses cookies.