MCB News : मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दृगपाल सिंह ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर अपनी ही पार्टी विधायक के निज सहायक मनोज शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रेत माफियाओं का धंधा बेखौफ जारी है। रात के अंधेरे में अवैध परिवहन खुलेआम हो रहा है। एक रॉयल्टी पर कई–कई ट्रिप निकाल दिए जाते हैं, जिससे ग्रामीण सड़कों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हाल ही में भैसाताल क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों ने तीन बिजली के खंभे गिरा दिए, लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही बिजली विभाग ने एफआईआर दर्ज की।
ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। कुछ समय पहले जब्त किए गए 15–20 अवैध वाहन भी मात्र दो दिन में छोड़ दिए गए। आरोप यह भी है कि माफियाओं ने खुलेआम जश्न मनाकर संदेश दिया कि उन्हें विधायक के पीए का संरक्षण प्राप्त है। भैसाताल क्षेत्र में पिछले सात साल से स्वीकृत सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है, वहीं पीएमजीएसवाई की बनी सड़कें भारी वाहनों के दबाव से टूट चुकी हैं।
इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आरोप है कि स्थानीय पंचायतों और प्रशासनिक कामों में विधायक के निज सहायक की सीधी दखलंदाजी हो रही है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में विधायक केल्हारी प्रवास के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायतें की गई थीं, लेकिन तबादला सूची में उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब भाजपा संगठन और कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लगातार शिकायतों और सबूतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। क्या पूरे नेटवर्क को कहीं न कहीं से संरक्षण प्राप्त है? अब तो लोगों को खुलकर कहते सुना जा रहा है “जनता परेशान, कार्यकर्ता आक्रोशित – सत्ता के आगे संगठन उपेक्षित!
GST Collection April 2026 : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहद…
Mojtaba Khamenei Health : ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-प्रमुख…
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 30 अप्रैल की रात एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम…
Rahul Gandhi Legal Victory: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल…
Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…
Mitchell Santner Injury : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…
This website uses cookies.