अपराध

Hardoi sexual abuse: यौन शोषण का सनसनीखेज मामला हरदोई में, सगे भाइयों पर बहन ने लगाए आरोप

Hardoi sexual abuse: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने परिवार जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अरवल थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने सगे दो भाइयों पर वर्षों तक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जब भी उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, तो उल्टा उसे ही चुप करा दिया गया।

मंगेतर बना उम्मीद की किरण

कुछ दिन पहले युवती की शादी तय हुई थी। मंगेतर से बातचीत के दौरान उसने डरते-डरते अपनी आपबीती साझा की। यह जानकर मंगेतर ने ना सिर्फ भरोसा जताया, बल्कि अपनी होने वाली पत्नी को न्याय दिलाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई। मंगेतर ने अपने परिवार से मशवरा कर युवती को साहस देने का काम किया, और मंगलवार को वह अरवल थाने पहुंचकर तहरीर दी गई।

वीडियो सबूत देखकर दंग रह गई पुलिस

शुरुआत में पुलिस को आरोपों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्हें लगा कि यह मामला पारिवारिक रंजिश या धोखे का हो सकता है। लेकिन जब पीड़िता ने भाइयों की करतूत के वीडियो सबूत दिखाए, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।तत्काल प्रभाव से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि “युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।”

समाज को झकझोरने वाला मामला

यह मामला केवल एक युवती की पीड़ा नहीं, बल्कि हमारे समाज के भीतर छिपी विकृत मानसिकता को उजागर करता है। जिस घर को सुरक्षा का स्थान माना जाता है, वहीं अगर बेटियां सुरक्षित न रहें तो न्याय व्यवस्था और सामाजिक सोच दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

साथ ही, युवती के मंगेतर द्वारा दिखाया गया साहस और समर्थन समाज के लिए एक मिसाल है। उसने यह सिद्ध कर दिया कि एक सच्चा जीवनसाथी वही है जो मुश्किल वक्त में साथ खड़ा हो।

हरदोई की यह हृदयविदारक घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि यौन अपराध सिर्फ बाहरी नहीं, भीतर से भी खतरा बन सकते हैं। यह ज़रूरी है कि पीड़ितों को सुरक्षा, समर्थन, और न्याय मिल सके। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और कड़ी सजा ही समाज में डर पैदा कर सकती है।

Read More  : Maoist surrender CG: माओवादी संगठनों का काला सच आया सामने, डर और माओवादी विचारधारा से तंग आकर लौटे मुख्यधारा में नक्सल

Thetarget365

Recent Posts

CG Freedom of Religion Bill 2026 पर धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण और घर वापसी पर बड़ा बयान, सियासी पारा गर्म

CG Freedom of Religion Bill 2026  : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…

1 hour ago

Naxal Surrender : बंदूक छोड़कर पहुंचे भूखे नक्सली, जवानों ने थाली सजाकर खिलाया खाना, फिर हुआ सरेंडर

Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…

1 hour ago

This website uses cookies.