Serbia : अब एक यूरोपीय देश में क्रांति की खबर आ रही है। सर्बिया की छात्र क्रांति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आठ महीने पहले सर्बिया के एक रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना से भड़की चिंगारी ने अब विद्रोह की आग सुलगा दी है। हजारों छात्र सर्बियाई राष्ट्रपति को उखाड़ फेंकने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं और सर्बिया की सड़कें गृहयुद्ध का मैदान बन गई हैं। भारत से 5,250 किलोमीटर दूर यूरोप का एक शांतिपूर्ण देश अब खून से लाल हो गया है।
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। सर्बिया में ठीक वही हो रहा है जो एक साल पहले बांग्लादेश में हुआ था। पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। सर्बिया में तख्तापलट के नारे गूंज रहे हैं। एक तरफ सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से नाराज छात्रों की भीड़ है, तो दूसरी तरफ पुलिस की लाठियां, हथकड़ी और आंसू गैस के गोले हैं। सर्बिया की सड़कें गृहयुद्ध का मैदान बन गई हैं।
क्या पुतिन के करीबी मित्र सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक का 12 साल पुराना साम्राज्य ढहने वाला है? क्या अलेक्जेंडर वुसिक की स्थिति शेख हसीना जैसी होगी? प्रदर्शनकारी इसे आजादी की लड़ाई बता रहे हैं और नारे लगा रहे हैं। वुसिक को जाना होगा. सर्बिया में छात्र आंदोलन आठ महीने से चल रहा है, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर हो गया है।
सर्बिया में गृह युद्ध की चिंगारी आठ महीने पहले एक दुर्घटना के बाद भड़की थी। 1 नवंबर 2024 को नोवी साद शहर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सर्बियाई सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व देश भर के विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया है, और अब छात्रों के नेतृत्व में यह आक्रोश राष्ट्रपति वुसिक की तानाशाही के खिलाफ राष्ट्रीय विद्रोह में बदल गया है। अब यह आंदोलन इतना बड़ा हो गया है कि सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसिक को दबाव में आकर इस्तीफा देना पड़ा है, लेकिन राष्ट्रपति वुसिक अभी भी सत्ता में हैं।
Read More : Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले घर में लाएं ये 4 शुभ चीजें, भोलेनाथ बरसाएंगे कृपा!
Takes Charge as CDS : भारतीय रक्षा क्षेत्र और सैन्य नेतृत्व में आज एक नए…
Sonarpur Attack : पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने…
IPL 2026 Final Match : आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में पूरे 70 लीग मैच,…
Viral video : इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बेहद ही अजीबोगरीब और…
Modern Kiwi Farming : भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ा…
Chhattisgarh Cyber Fraud : छत्तीसगढ़ से साइबर अपराध जगत को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला…
This website uses cookies.