अंतरराष्ट्रीय

Shahbaz Sharif Statement : पाकिस्तान ने बनाई थी परमाणु रणनीति? जानिए क्या है सच?

Shahbaz Sharif Statement : भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान के परमाणु हमले की आशंका को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद में छात्रों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह शांतिपूर्ण और आत्मरक्षा के लिए है, न कि किसी हमलावर उद्देश्य से। भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे, के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर जोरदार हमले किए थे।

7 मई को बहावलपुर समेत 9 आतंकी ठिकानों पर हमला

ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत 7 मई को भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य गढ़ बहावलपुर सहित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई पूरी तरह पहलगाम हमले का प्रतिकारात्मक कदम थी। पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने बताया कि इस संघर्ष में 55 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई थी। भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री शरीफ ने स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की नीति रक्षात्मक है और उनका न्यूक्लियर डिफेंस सिस्टम किसी भी आक्रामक मंशा से प्रेरित नहीं है।

‘परमाणु हमले की कोई योजना नहीं थी’, शरीफ का दो टूक जवाब

शरीफ ने कहा, “हमारे परमाणु हथियार दुश्मन को डराने या धमकाने के लिए नहीं हैं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष की स्थिति में भी पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों के प्रयोग पर विचार नहीं किया।प्रधानमंत्री शरीफ ने साथ ही उन अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी इस्तीफा देने वाले हैं और सेना प्रमुख असीम मुनीर राष्ट्रपति बनने की योजना बना रहे हैं। शरीफ ने इन खबरों को “निराधार और भ्रामक” बताया।

‘जरदारी और मुनीर के साथ सम्मानजनक रिश्ते’: शरीफ

द न्यूज को दिए इंटरव्यू में शरीफ ने कहा कि उनकी जरदारी और मुनीर दोनों के साथ संबंध सम्मान और साझा राष्ट्रीय प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “असीम मुनीर राष्ट्रपति बनने में रुचि नहीं रखते और ऐसी किसी योजना की कोई पुष्टि नहीं है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य टकराव के बाद परमाणु हमले की अटकलें जोर पकड़ने लगी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ताजा बयानों से इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह साफ किया कि पाकिस्तान जिम्मेदार परमाणु शक्ति है और वह शांति और आत्मरक्षा के सिद्धांतों का पालन करता है। इसके साथ ही, देश के अंदर चल रही नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों पर भी उन्होंने स्पष्टीकरण देकर राजनीतिक स्थिरता का संदेश देने की कोशिश की है।

Read More : Nitish Kumar Electricity : बिहार सरकार ने मुफ्त बिजली दावे को किया खारिज, जानें क्या है सच्चाई?

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

3 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

3 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

3 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

3 hours ago

This website uses cookies.