Delhi Acid Attack: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत नगर थाना इलाके में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा पर उसके परिचित युवक और उसके दो दोस्तों ने तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया। इस शर्मनाक घटना में छात्रा के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।
घटना रविवार, 26 अक्टूबर की है। मुकुंदपुर की रहने वाली पीड़िता, जो दिल्ली विश्वविद्यालय की सेकंड ईयर (गैर-कॉलेज) की छात्रा है, अपनी एक्सट्रा क्लास के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी। तभी रास्ते में मुकुंदपुर निवासी उसका परिचित जितेंद्र अपने दो दोस्त ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ईशान ने एक बोतल अरमान को दी, और अरमान ने उस पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा ने तुरंत अपने चेहरे को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में उसके दोनों हाथ बुरी तरह जल गए। एसिड अटैक को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र पहले से ही पीड़िता का पीछा करता था। छात्रा ने बताया कि करीब एक महीने पहले जितेंद्र से उसकी तीखी बहस भी हुई थी। माना जा रहा है कि यह हमला उसी रंजिश का नतीजा है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस जघन्य वारदात ने एक बार फिर दिल्ली में महिला सुरक्षा और एसिड हमलों की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More: India-US Relations: अमेरिका की विदेश नीति, भारत-पाक संबंधों पर मार्को रूबियो ने दिया संतुलन का संदेश
IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का रोमांच…
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…
Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…
US Cuba Invasion : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के…
This website uses cookies.