Delhi Politics
Delhi Politics : दिल्ली की सियासत में ‘शीशमहल’ का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना फिल्मी किरदार ‘रहमान डकैत’ से कर दी है। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फर्जी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आता है, उसी तरह अब ‘शीशमहल-2’ सामने आया है। उन्होंने केजरीवाल की तुलना फिल्म के विलेन ‘रहमान डकैत’ से की। वर्मा ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली कोविड की भयानक लहर से जूझ रही थी और लोग ऑक्सीजन व दवाओं के लिए तड़प रहे थे, तब केजरीवाल अपने आलीशान बंगले के निर्माण में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर उस दौरान भी ‘शीशमहल’ का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका था।
प्रवेश वर्मा ने आगे दावा किया कि दिल्ली में हारने के बाद केजरीवाल ने पंजाब का रुख किया, जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में सीएम आवास के पास स्थित चार बड़े सरकारी बंगलों पर ‘आप’ के दिग्गज नेताओं का कब्जा है—एक में केजरीवाल, दूसरे में सत्येंद्र जैन, तीसरे में संजय सिंह और चौथे में मनीष सिसोदिया रहते हैं। वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि ‘आम आदमी पार्टी’ का नाम बदलकर ‘आलीशान आदमी पार्टी’ कर देना चाहिए क्योंकि सादगी का दावा करने वाले नेता अब विलासिता का जीवन जी रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने सवाल उठाया कि जब केजरीवाल को हाल ही में 95 लोधी एस्टेट स्थित नया बंगला मिला, तो उसकी तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने पूछा, “इतने ऐशो-आराम के लिए पैसा कहां से आया? इस नए शीशमहल में किस कंपनी का पैसा लगा है?” वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जितनी बुद्धि अपने कमरों को सजाने में खर्च की, अगर उतनी दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने में लगाई होती, तो आज उनके ईमानदार कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे होते।
भाजपा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रवेश वर्मा द्वारा दिखाई गई सभी तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं और उनका केजरीवाल के घर से कोई लेना-देना नहीं है। आतिशी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि किसका घर कितना आलीशान है, यह जांचने के लिए एलजी (LG) साहब और भाजपा नेता रेखा गुप्ता अपना-अपना घर जनता के लिए खोल दें, फिर केजरीवाल भी अपना घर दिखा देंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा की एक और ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ करार दिया है। पार्टी का कहना है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा फर्जी नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करती है। दूसरी ओर, प्रवेश वर्मा का कहना है कि केजरीवाल ने सादगी के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगा है और पर्दे के पीछे वे राजसी सुख भोग रहे हैं। फिलहाल, यह ‘शीशमहल’ विवाद दिल्ली की राजनीति के केंद्र में बना हुआ है और दोनों पक्ष एक-दूसरे को एक्सपोज करने का दावा कर रहे हैं।
Read More : WB Election 2026 : ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर तंज, क्या दिल्ली की यमुना में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री?
Ambikapur News : शहर के राम मंदिर रोड स्थित बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम…
Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…
Sandalwood Farming : अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…
Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…
Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…
This website uses cookies.