अंतरराष्ट्रीय

Sheikh Hasina: UN और ICC की भूमिका अहम, शेख हसीना सजा-ए-मौत से क्या बच पाएंगी?

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी ठहराते हुए दो मामलों में मौत की सज़ा और तीन मामलों में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। संयोग यह रहा कि फैसला उसी दिन सुनाया गया, जब उनकी शादी की सालगिरह थी। हसीना पिछले 15 महीनों से भारत में एक सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। फैसले के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिंदगी अल्लाह ने दी है और वही लेगा। मैं जिंदा हूं और जिंदा रहूंगी।”

Sheikh Hasina: अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई

ट्रिब्यूनल ने केवल हसीना ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को भी दोषी पाया। उन्हें 12 लोगों की हत्या में संलिप्तता के लिए मौत की सज़ा दी गई है। वहीं पूर्व IGP अब्दुल्ला अल-ममून को पाँच साल की कैद मिली है, क्योंकि उन्होंने सरकारी गवाह के रूप में बयान दिया।कोर्ट ने आदेश दिया है कि तीनों दोषियों को तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए और उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाए।

Sheikh Hasina: हसीना पर लगाए गए गंभीर आरोप

शेख हसीना के खिलाफ सबसे गंभीर आरोप यह है कि उन्होंने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सेना द्वारा हिंसा करवाने के आदेश दिए। आरोपों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा बलों और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनों को दबाने के लिए उकसाया।यह भी कहा गया कि निहत्थे छात्रों के खिलाफ घातक हथियारों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन से बमबारी तक का इस्तेमाल किया गया।ट्रिब्यूनल के अनुसार, इस हिंसा में 1400 लोगों की मौत हुई, जिसके लिए हसीना को सीधा जिम्मेदार ठहराया गया। आरोपों में यह भी शामिल है कि कई शवों को जलाया गया और एक व्यक्ति को जीवित जला दिया गया था।

सज़ा के खिलाफ हसीना के कानूनी विकल्प

शेख हसीना के पास सजा-ए-मौत के खिलाफ कई कानूनी रास्ते खुले हैं। वे बांग्लादेश की ऊपरी अदालत में 30 दिनों के भीतर अपील कर सकती हैं। इसके अलावा वे ट्रिब्यूनल के फैसले की समीक्षा, उसके ट्रायल की प्रक्रिया का मूल्यांकन और उनके खिलाफ पेश किए गए सबूतों की जांच की मांग कर सकती हैं।हसीना चाहें तो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं और कानूनी निकायों में भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इन मंचों पर वे ट्रिब्यूनल पर निष्पक्ष ट्रायल न देने का आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिश कर सकती हैं।

राजनीतिक समर्थन और शरण लेने की संभावना

कानूनी विकल्पों के अलावा हसीना के पास शरण लेने का रास्ता भी उपलब्ध है। उन्होंने पहले ही बांग्लादेश में अपनी जान को खतरा बताते हुए भारत में पनाह ली थी। यदि वे चाहें तो अब भारत से किसी अन्य देश में शरण की मांग कर सकती हैं।उनकी पार्टी आवामी लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हसीना के पक्ष में अभियान चलाकर यूनुस सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती है।

संयुक्त राष्ट्र और ICC की संभावित भूमिका

संयुक्त राष्ट्र इस फैसले को सीधे रद्द नहीं कर सकता, लेकिन वह ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया में हुए संभावित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच का आदेश दे सकता है।मामला चाहें तो इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में भी भेजा जा सकता है। शेख हसीना स्वयं भी ICC में इस फैसले के खिलाफ सीधी अपील दायर कर सकती हैं।शेख हसीना के खिलाफ आए कड़े फैसले ने बांग्लादेश की राजनीति और न्यायिक ढांचे दोनों में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। कानूनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले कदम यह तय करेंगे कि इस मामले का अगला अध्याय किस दिशा में जाएगा।

Read More : Bangladesh Censorship: बांग्लादेश राजनीति में हलचल, शेख हसीना के बयान पर मीडिया सेंसरशिप लागू

Thetarget365

Recent Posts

PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के 222 रनों के पहाड़ को किया ध्वस्त, डोनोवन फरेरा बने जीत के हीरो

PBKS vs RR:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान…

7 hours ago

West Bengal Election 2026 : शांतिपूर्ण मतदान के लिए NIA की तैनाती, बम बरामदगी के बाद चुनाव आयोग सख्त

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों को शांतिपूर्ण ढंग…

9 hours ago

Digital Asset Law: अब सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी होगी ‘वसीयत’, मौत के बाद परिवार को मिलेगा पूरा कंट्रोल

Digital Asset Law: आज के दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, लिंक्डइन और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म…

9 hours ago

Keonjhar Bank Incident Odisha : वीडियो वायरल होने के बाद जागा प्रशासन, पीड़ित को मिली सरकारी मदद और न्याय

Keonjhar Bank Incident Odisha : ओडिशा के क्योंझर जिले से आई एक दिल दहला देने…

9 hours ago

Modi in Varanasi: “नारी शक्ति ही विकसित भारत का आधार”, 6,350 करोड़ की सौगात के साथ विपक्ष पर बरसे पीएम

Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान…

9 hours ago

UAE Leaves OPEC 2026 : 60 साल पुराना साथ खत्म, ओपेक से बाहर हुआ UAE; कच्चे तेल के बाजार में भारी उथल-पुथल

UAE Leaves OPEC 2026 :  मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव…

10 hours ago

This website uses cookies.