अंतरराष्ट्रीय

Georgia army shooting : अमेरिका के जॉर्जिया में आर्मी बेस पर गोलीबारी, 5 सैनिकों की मौत

Georgia army shooting: अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर बुधवार को गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह बेस यूएस आर्मी का सबसे बड़ा सैन्य केंद्र है, जहां हजारों सैनिक परिवार के साथ रहते हैं। गोलीबारी में पांच सैनिकों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, यूएस आर्मी ने अभी तक इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हमलावरों की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पूरे बेस और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आर्मी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेल टॉम्को ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

फोर्ट स्टीवर्ट में आर्मर्ड ब्रिगेड कॉम्बैट इलाके से हमलावर बेस में घुसा था और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के सुपरिंटेंडेंट ब्रायन पेरी ने बताया कि बेस में तीन स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है, जहां लगभग 1400 सैनिकों के बच्चे पढ़ते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जॉर्जिया के गवर्नर ने चिंता व्यक्त की

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने इस गंभीर घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक हमले के पीछे के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। “स्थिति गंभीर बनी हुई है और हम सभी सुरागों की जांच कर रहे हैं,” गवर्नर ने कहा।

यह घटना अमेरिकी सेना और देश के लिए एक बड़ा सदमा है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की तफ्तीश कर रही हैं। अधिक जानकारी सामने आने पर अपडेट दिया जाएगा।

Read More : Ghana helicopter crash: घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश: रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की मौत, देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

9 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

9 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

10 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

11 hours ago

This website uses cookies.