श्रीरामलला दर्शन योजना: सरगुजा संभाग से 8 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिल रहा रामलला के दर्शन का मौका

श्रद्धालुओं को मिल रही आवागमन, रहने की समस्त व्यवस्था और सुविधाएं

अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन से सरगुजा संभाग के 800 से ज्यादा श्रद्धालु बुधवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले से 170 यात्री शामिल हैं।

श्रीरामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 01 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। दर्शनार्थियों को श्रीरामलला दर्शन, अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या भेजने हेतु लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है। जिले से 170 यात्री अयोध्या धाम जायेंगे, जिनमें 162 श्रद्धालु एवं 08 अनुरक्षक शामिल हैं। चयनित यात्रियों में 75 प्रतिशत ग्रामीण तथा 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु हैं। कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देशन में हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच की गई है और निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार की गई है। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी गई।

सरगुजा संभाग के 800 से ज्यादा यात्री होंगे शामिल

सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं के साथ सरगुजा सम्भाग के अन्य जिलों के हितग्राही भी विशेष ट्रेन से रामलला दर्शन के लिए रवाना होंगे जिसमें सरगुजा जिले के 170, सूरजपुर जिले के 147, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 160, जशपुर जिले के 204, कोरिया जिले के 102, एमसीबी जिले के 57 श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।

बता दें श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

thetarget365

Recent Posts

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

3 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

7 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

14 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

20 minutes ago

Durg Police Rescue :दुर्ग में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर, छावनी चौक पर दुकान की आग पर काबू

Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…

48 minutes ago

This website uses cookies.