Health Minister ultimatum: 15 दिन में हालात नहीं सुधरे तो FIR दर्ज होगी – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सख्त अल्टीमेटम

Health Minister ultimatum : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रविवार को चिरमिरी के छोटा बाजार पहुँचे और यहाँ की बदहाल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान अव्यवस्था और गंदगी देख मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने निगम और SECL अधिकारियों को फटकार लगाते हुए साफ कह दिया कि यदि 15 दिनों के भीतर हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज की जाएगी।

ads

मंत्री के इस सख्त रुख से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने मंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की अब उम्मीद जगी है। छोटा बाजार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें भी सुनीं और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Adst

दूषित पानी की समस्या पर नाराज़गी

चिरमिरी क्षेत्र में दूषित पेयजल संकट पर मंत्री विशेष रूप से नाराज़ दिखे। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि “15 दिनों के भीतर जल संकट और दूषित पानी की समस्या का हर हाल में समाधान होना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।”

मंत्री के इस सख्त अल्टीमेटम ने निगम और SECL के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.