Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के प्रभारी अधिष्ठाता डा रमणेश मूर्ति को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर का नया प्रभारी अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। डा मूर्ति के स्थान पर डॉ अविनाश मेश्राम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। डॉक्टर मेश्राम अभी तक मेडिकल कॉलेज कोरबा के प्रभारी अधिष्ठाता का कार्यभार संभाल रहे थे। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाखन सिंह को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डा मूर्ति व डॉक्टर लाखन सिंह की जोड़ी ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की मान्यता को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इन्हीं के कार्यकाल में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को स्वयं का नया भवन मिला। इन दोनों ने सिम्स में पहले भी सेवाएं दी हैं।अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ रंजना आर्य को मेडिकल कॉलेज कोरबा का प्रभारी अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। यह उनका अतिरिक्त दायित्व होगा। वे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भी अपनी सेवाएं देंगी।
Naxal-Free India: लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…
WI-W vs AUS-W: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…
Vizag Shraddha-Style Murder: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…
Biju Patnaik Controversy: ओडिशा की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के अतीत…
Digital Census 2026: भारत में आधुनिक और तकनीक आधारित शासन की दिशा में एक नया…
This website uses cookies.