Zubeen Garg Death Case : असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के आयोजक श्यामकानु महंता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले थे। लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले 19 सितंबर को उनकी अचानक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के चलते एक हादसे में हुई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण डूबना बताया गया, जिसके बाद शक और गहरा गया।
शुरुआत में CID ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) और धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, अब इस मामले में धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक इकट्ठा किए गए सबूत गंभीर सवाल खड़े करते हैं और मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।
जुबीन की पत्नी सैकिया गर्ग ने शुरू से ही उनके मैनेजर पर संदेह जताया था। यही वजह रही कि पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की और अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम सिंगापुर जाने की तैयारी में है। जांच टीम के प्रमुख एमपी गुप्ता ने बताया कि, “हमने सिंगापुर सरकार से जांच की अनुमति मांगी थी और अब औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जुबीन की मौत के हर पहलू की जांच होगी।”
जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। प्रदेशभर में 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गईं, जिसके बाद CID ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया और बड़े पैमाने पर जांच शुरू की।
असम के संगीत जगत के दिग्गज जुड़े इस मामले में अब हत्या की धारा जुड़ने के बाद कानूनी लड़ाई और गंभीर हो गई है। जांच एजेंसियां सिंगापुर जाकर सबूत जुटाने की तैयारी में हैं। फिलहाल, जुबीन गर्ग की मौत के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार पूरे देश को है।
Surguja Police : सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…
Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…
Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…
Chandranath Rath Murder Case : पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…
India A Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…
Delhi WFH News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा…
This website uses cookies.