Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। बिहार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री नितिन नबीन ने अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय में सरगुजा लोकसभा से पहुंचे सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में बिहार के मंत्री ने कहा कि बूथ लेवल स्तर तक में बड़े नेताओं को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में मोदी वातावरण बना हुआ है और मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन ही कही ना कही लोगो के विश्वास का कारण बना है। जिस तरह से भाजपा ने लोकसभा वार कार्यक्रम बनाकर का आयोजन किया जा रहा है उससे जीत सुनिश्चित है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ चुनाव की समीक्षा भी की जाती है। यही वजह है कि लाभार्थियों को भी भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है और छत्तीसगढ़ में 11 सीट लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाने वाली है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 8 सीट जीतने का दावा किया जा रहा है पर टीएस सिंहदेव तो खुद मैदान में नही हैं। किसी नेता के लिए प्रचार तक तो नही रहे हैं और वो अंदर खाने क्या चाहते है। ये तो भूपेश बघेल भी जानते हैं और टीएस सिंह देव 8 सीट किसके लिए जोड़ रहे है और 3 सीट किसके लिए घटा रहे हैं। उनको तो यह बताना चाहिए कि भूपेश बघेल जीत रहे हैं कि नहीं। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूरी की पूरी 11 सीट भाजपा की झोली में आ रही है। नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन को जनता जान चुकी है। विरोधी डरे हुए हैं कि यदि तीसरी बार मोदी सरकार आ गई तो सारे भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज पर लगे आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम ना किसी को बचाते हैं और ना फँसाते हैं। इस प्रश्न के जवाब को वो टालते नजर आए।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.