Sivakasi Fireworks Blast: तमिलनाडु के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता दिखा और अंदर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। घटना की जांच की जा रही है।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं।
संगारेड्डी के SP परितोष पंकज ने यह जानकारी दी है। 30 जून को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था।
Read More : MP Rape Cases: डबल इंजन सरकार में 5 साल में 34,000 बलात्कार, 19% की बढ़ोतरी
PM Address Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित…
Sheikh Hasina extradition : भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक गलियारों में इस समय पूर्व…
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न…
DC vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले…
Hormuz firing India : सामरिक दृष्टि से संवेदनशील 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Hormuz Strait) में शनिवार…
Strait of Hormuz firing : दुनिया की जीवनरेखा कहे जाने वाले समुद्री मार्ग 'होर्मुज की…
This website uses cookies.