अपराध

Kanpur News: महिला सिपाही से रेप, साथ में ड्यूटी करने वाला ही निकला दरिंदा

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वर्दीधारी पर ही रेप करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगा है. यह आरोप एक महिला सिपाही ने डायल-112 में कार्यरत एक पुरुष सिपाही पर लगया है. पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित महिला डायल-112 में ही कार्यरत है. उसके साथ उसके सहकर्मी सिपाही ने रेप किया.

पीड़िता महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही पर आरोप लगाया कि रेप करने के सााथ ही उसने उसके अश्लील फोटो, वीडियो बनाए. यही नहीं किसी को घटना के बारे में बताने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. पीड़ित महिला सिपाही भदोही जिले के अकबरपुर की रहने वाली है. उसके साथ सिपाही विकास यादव डायल-112 में ही काम करता है.

महिला सिपाही ने SP को दिया लेटर

महिला सिपाही ने एसपी को जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसमें बताया कि वो डे शिप्ट में ड्यूटी करती है, जबकि विकास यादव नाइट में ड्यूटी करता है. विकास ड्यूटी बदलते समय अक्सर उस पर अश्लील कमेंट करता और उसे बुरी नियत से छूता था. गत दिवस विकास उसके अकबरपुर स्थित घर पहुंचा और उसके साथ रेप किया.

पीड़ित महिला सिपाही 7 महीने की गर्भवती

इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और धमकी दी कि उसने (महिला सिपाही ने) मुंह खोला तो वो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. पीड़ित महिला सिपााही ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें उसने खुद को सात महीने की गर्भवती बताया है.

साथ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. वहीं इस पूरे मामले में अकबरपुर पुलिस ने कहा है कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

Read More  : Sivakasi Fireworks Blast: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 5 गंभीर

Thetarget365

Recent Posts

Giant hunting spider : छिपकली को एक झटके में चट कर जाती है यह मकड़ी, फिर भी इंसानों की दोस्त!

Giant hunting spider :  प्रकृति के रहस्यों की खोज में जुटे दक्षिण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने…

1 hour ago

SDM Car Accident : सूरजपुर में बड़ा हादसा, एसडीएम की तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी

 SDM Car Accident :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…

1 hour ago

Dinesh Mahant Thakordas : रिटायरमेंट के बाद शुरू किया सफर, 10 हजार डिलीवरी कर दुनिया को चौंकाया

Dinesh Mahant Thakordas :  कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…

1 hour ago

UP Home Guard Recruitment : यूपी होमगार्ड के 41,000 पदों की परीक्षा तिथि जारी, यहाँ देखें पूरा कैलेंडर

 UP Home Guard Recruitment :  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

1 hour ago

Gucchi Mushroom : गुच्छी मशरूम की खेती से बनें मालामाल, एक किलो की कीमत 40 हजार, किसानों के लिए वरदान

Gucchi Mushroom :  आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…

1 hour ago

PM Address Nation : तमिलनाडु की धरती से गरजे मोदी, महिला बिल रोकने वालों को बताया ‘पापी’

PM Address Nation :शनिवार रात 8:30 बजे, जब पूरा देश टेलीविजन स्क्रीन के सामने मौजूद…

2 hours ago

This website uses cookies.