अपराध

Siwan triple murder : सीवान में सनसनीखेज वारदात, 3 की हत्या, चाकू-गोली से हमला, पटना-सीवान रोड जाम

Siwan triple murder : सीवान में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। एक को गोली लगी। 2 को तलवार से वार किया गया। 2 की हालत गंभीर है। मलवरिया पुल पर तीन शव रखे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर शवों को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर दिया। एसपी को बुलाने की मांग की गई है। 6 थानों की पुलिस मौके पर है।

मृतकों की पहचान कौड़िया गांव निवासी मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। भागते समय अपराधियों ने रौशन नामक युवक को कार से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।भीड़ इतनी हिंसक है कि पुलिस को भी मौके पर जाने नहीं दिया जा रहा है। तीनों शव सड़क पर पड़े हैं।

पेट्रोल पंप पर शुरू हुए विवाद में हत्या

बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाने के कौड़िया गांव के कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर शत्रुघ्न सिंह की पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने शत्रुघ्न सिंह के घर पर भी हमला कर दिया। इसमें उनके बेटे और परिवार के लोग घायल हो गए। इसके बाद शत्रुघ्न सिंह और उनके भाई मारपीट करने वाले लोगों के घर पहुंच गए। शत्रुघ्न सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

गुस्साई भीड़ ने एक बाइक में भी आग लगा दी। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी हैं। घटना की खबर मिलते ही सीवान एसपी मनोज तिवारी और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल पर लोग इतने गुस्से में हैं कि पुलिस भी वहां जाने से डर रही है।

Read More  : Dalai Lama successor : भारत का बयान, दलाई लामा उत्तराधिकारी चयन पर सरकार की धर्मनिरपेक्ष नीति साफ

Thetarget365

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

2 hours ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

4 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

4 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

4 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

4 hours ago

This website uses cookies.