IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त करने के बाद, अब सारी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर टिक गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है कि LSG फ्रैंचाइजी पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना नया हेड कोच बनाने पर विचार कर रही है।
‘इनसाइड स्पोर्ट’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, LSG प्रबंधन ने युवराज सिंह को हेड कोच की भूमिका के लिए संपर्क किया है। टीम के मौजूदा कोच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर, कथित तौर पर टीम के लोकल (भारतीय) खिलाड़ियों के साथ प्रभावी तालमेल बिठाने में नाकाम रहे हैं। इसी वजह से, फ्रैंचाइजी अब एक भारतीय कोच की तलाश में है, और ऐसे में युवराज सिंह एक मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।
भले ही युवराज सिंह ने अभी तक किसी पेशेवर क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में काम नहीं किया है, लेकिन युवा प्रतिभाओं को खोजने और तराशने में उनका योगदान किसी से छिपा नहीं है।शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के उदय में युवराज का बड़ा हाथ रहा है। ये दोनों आज भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग हैं।इसके अलावा, वह घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी मेंटर कर रहे हैं।युवराज के इस अनुभव को देखते हुए, LSG उन्हें टीम के युवा भारतीय कोर को बेहतर बनाने के लिए सही विकल्प मान सकती है।
IPL में 2022 में एंट्री लेने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले दोनों सीजन में पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, टीम प्रबंधन में बड़े बदलावों का सिलसिला जारी है।हाल ही में, टीम ने अनुभवी कोच भरत अरुण को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को भी बतौर सलाहकार टीम के साथ जोड़ा गया है।
यह पहली बार नहीं है जब युवराज सिंह का नाम किसी IPL फ्रैंचाइजी के कोचिंग रोल से जुड़ा है। पिछले सीजन में, उनके गुजरात टाइटंस (GT) या दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ जुड़ने की अफवाहें भी उड़ी थीं, हालांकि वे अटकलें सच नहीं हो पाईं।
अगर यह डील पक्की होती है, तो यह IPL के इतिहास में सबसे बड़ा कोचिंग अधिग्रहण साबित हो सकता है। ‘सिक्सर किंग’ का अनुभव और युवा खिलाड़ियों को निखारने की उनकी क्षमता, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 में किस्मत पलटने का कारण बन सकती है।
Raigarh Opium Farming: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…
Ashok Kharat Case : महाराष्ट्र की राजनीति में शुक्रवार देर रात उस समय बड़ा उलटफेर…
Indian Ocean Tension: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी भीषण संघर्ष अब सीमाओं को लांघकर…
Iran Tourism Threat: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष अब केवल सीमाओं…
UK Entry in Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक नया और…
Trump Iran Announcement: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…
This website uses cookies.