कूटरचित दस्तावेज से प्राप्त सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणपत्र निरस्त, पिता-पुत्रों पर अपराध पंजीबद्ध

सूरजपुर @thetarget365 फर्जी दस्तावेज को ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड कर कूटरचना से सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र (अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए) धोखे से प्राप्त करने के मामले में नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर रामानुजनगर थाने में पुलिस ने पिता और दो पुत्रों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

सूरजपुर जिला के उप तहसील देवनगर में पदस्थ नायब तहसीलदार हीना टंडन ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने रामानुजनगर थाने में आवेदन दिया था, इसमें उल्लेख किया गया था कि अहमद रजा अंसारी 23 वर्ष, अंजूम परवीन 23 वर्ष व जमाल रजा अंसारी 20 वर्ष एवं एक विधि से संघर्षरत बालक सभी पिता लालउद्दीन अंसारी निवासी नारायणपुर उप तहसील देवनगर के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग मोमिन जुलाहा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र हेतु 17 मार्च 2024 को आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया था। ऑनलाइन पोर्टल में सभी वांछित दस्तावेज को आवेदन के साथ अपलोड किया गया। अपलोड दस्तावेजों में पटवारी द्वारा दिए जाने वाले पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न कक्षाओं की अंकसूची, प्रारूप-2 क अंतर्गत सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शपथ-पत्र, स्व घोषणा पत्र के साथ लालउद्दीन अंसारी पिता नवाब अली निवासी नारायणपुर की प्राथमिक शाला नारायणपुर में वर्ष 1982 कक्षा पहली की दाखिल-खारिज सत्यापित प्रतिलिपि भी अपलोड थी। ऑनलाइन पोर्टल में सभी दस्तावेजों के अवलोकन पश्चात नियमानुसार सभी दस्तावेज सहित सुसंगत एवं सही प्रतीत होने पर 20 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रानिक स्थाई सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र (अन्य पिछड़ा के लिए) जारी कर दिया गया था। कुछ समय बाद यह सामने आया कि इनके द्वारा फर्जी एवं छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज को ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड कर कूटरचना से सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र धोखे से प्राप्त किया गया है।

जांच में पता चला कि इन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला नारायणपुर से प्राप्त दाखिल-खारिज पंजी वर्ष 1982 की सत्यापित प्रतिलिपि के सरल क्रमांक 572 के चौथे कॉलम में हस्तलेखन कर कूटरचना की गई है। अभिलेखों में कूटरचना पाए जाने पर जारी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र को अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया गया। दाखिल-खारिज पंजी वर्ष 1982 की सत्यापित प्रतिलिपि के जारीकर्ता तत्कालीन प्रभारी प्रधान पाठक सुमन किन्डो सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला नारायणपुर व वर्तमान प्रधानपाठक सोना साहू सहायक शिक्षक प्रभारी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नारायणपुर के बयान में सामने आया कि लालउद्दीन अंसारी के द्वारा स्कूल में प्रभारी प्रधान पाठक सोना साहू के संतान पालन अवकाश अवधि में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। इनकी सहमति पर लालउद्दीन अंसारी पिता नवाब अली ग्राम नारायणपुर पो. देवनगर मध्य प्रदेश के स्कूल में दाखिला व कक्षा 5वीं उत्तीर्ण कर 01 जुलाई 1987 को टीसी जारी होने की छायाप्रति प्रमाणित कर, शाला का पदमुद्रा लगाकर प्रदाय की गई थी। इसके बाद उन्होंने 04 बच्चों का जाति प्रमाण बनवाने हेतु प्रस्तुत आवेदन में दाखिल-खारिज की प्रथम प्रमाणित प्रति से भिन्न दस्तावेज कूटरचना करके लगाया था। इसमें हस्ताक्षर व स्कूल का पदमुद्रा भी भिन्न मिला। प्रधान पाठक सोना साहू के बयान से स्पष्ट हुआ कि अहमद रजा अंसारी, अंजूम परवीन दोनों पिता लालउद्दीन अंसारी व लालउद्दीन अंसारी पिता नवाब अली ने शासकीय प्राथमिक शाला नारायणपुर से प्रदाय दाखिल-खारिज पंजी वर्ष 1982 की सत्यापित प्रतिलिपि में छेड़छाड़ एवं कूटरचना की है। इसे दंडनीय अपराध मानते हुए पुलिस ने पिता-पुत्रों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

11 minutes ago

IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कायरन पोलार्ड का ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ बने नंबर-1 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…

14 minutes ago

Radish Farming : मूली की उन्नत खेती से किसान बनें मालामाल: कम लागत और बंपर मुनाफे का मंत्र, मात्र 40 दिनों में होगी कमाई

Radish Farming :  आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…

39 minutes ago

Ambikapur to Delhi Flight : दशकों का इंतजार खत्म! अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता की पहली उड़ान कल, जानें टाइमिंग

Ambikapur to Delhi Flight :  उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…

46 minutes ago

This website uses cookies.