खाद्यान गबन के मामले में सोसायटी संचालक गिरफ्तार

अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के नमनाकला राशन दुकान से 26 लाख 52 हजार रुपये के राशन गबन के मामले में पुलिस ने संचालन करने वाले सहकारी समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। राशन दुकानों में गड़बड़ी की गड़बड़ी की शिकायत पर एक वर्ष पूर्व खाद्य विभाग ने राशन दुकानों का सत्यापन किया था। नमनाकला समिति में चावल, शक्कर, चना कम मिलने के मामले में अन्य लोगों पर भी अपराध दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य अधिकारी अंबिकापुर के अमले ने अप्रैल 2023 में राशन दुकानों की जांच की थी। नमनाकला में संचालित राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर चावल 718.81 क्विंटल, शक्कर 0.36 क्विंटल, चना 2.5 क्विंटल कम मिला था। इसमें से 25 क्विंटल चावल, 0.36 क्विंटल शक्कर, 2.5 क्विंटल चना की भरपाई संचालक द्वारा की गई। बाकी चावल 718.81 क्विंटल जमा नहीं कराया गया। खाद्य अधिकारी अंबिकापुर ने मामले में जांच प्रतिवेदन के साथ लिखित शिकायत 29 अप्रैल 2023 को गांधीनगर थाने में की थी। पुलिस ने मामले में सहकारी समिति के संचालक सहित अन्य के खिलाफ धारा 409, 34 आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया था।

मामले में जांच के बाद शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने वाली समिति के अध्यक्ष बृजेश सोनी 39 वर्ष को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उचित मूल्य की दुकान से गायब हुए 718.81 क्विंटल चावल की कीमत 26 लाख 52 हजार 279 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह, एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, जितेश साहू, मनीष सिंह की टीम शामिल रही।

thetarget365

Recent Posts

Samsung Galaxy S25 Plus 5G : सैमसंग Galaxy S25 Plus 5G पर बंपर छूट, ₹50,000 से कम में खरीदें धांसू फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Plus 5G : स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी…

14 minutes ago

Congress Protest : रायपुर में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, टिकरापारा थाने का किया घेराव

Congress Protest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सियासत…

18 minutes ago

Chhattisgarh Crime : सक्ती जिले में ₹1800 और मोबाइल पासवर्ड के विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh Crime :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली वारदात सामने…

30 minutes ago

This website uses cookies.