@TheTarget365 : हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए इंदौर के दंपत्ति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है। राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या कर दी गई और उनका शव पहाड़ों में मिला, जबकि सोनम लापता थी। अब सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गाज़ीपुर के एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि की. उधर, इस मामले में मेघालय के डीजीपी ने भी कहा कि राजा की पत्नी कथित तौर पर हत्या मामले में शामिल हैं।
मेघालय के डीजीपी के मुताबिक, सोनम ने राजा के मर्डर की सुपारी अपराधियों को दी थी. इस मामले में पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोनम के अलावा अन्य 3 आरोपी भी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने सोमवार की सुबह इस मामले में बड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि राजा हत्याकांड में पुलिस को मात्र 7 दिनों के भीतर बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में मध्यप्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक महिला आरोपी ने खुद सरेंडर कर दिया है.मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अभी भी पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. संगमा ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मेघालय पुलिस की सराहना भी की है.
गाजीपुर में मिली सोनम
राजा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी. हालांकि, अब राजा की पत्नी सोनम के मिल जाने से उम्मीद जगी है कि केस के सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में आ जाएंगे और राजा रघुवंशी की मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी. गाजीपुर पुलिस के मुताबिक,17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली है. वह बदहवास हालत में थी. अभी इस घटना पर कुछ भी बोल नहीं रही है.
इसी साल 11 मई को हुई थी शादी
सोनम इंदौर के गोविंद कॉलोनी की रहने वाली है. उसका राजा से शादी बीती 11 मई को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. सोनम ने बीकॉम तक पढ़ाई की थी. शादी के बाद यह कपल शिलांग चला गया था. राजा की लाश शिलांग के पहाड़ पर मिली थी. सोनम और राजा पहले कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए गए. इसके बाद यहां से दोनों शिलांग पहुंचे. फिर दोनों अचानक वहां से गायब हो गए. इस दौरान पुलिस को राजा की लाश एक खाई से मिली थी.
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
Bemetara Court Verdict : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…
CM Vishnu Deo Sai Jashpur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जशपुर…
Strong Room Controversy : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घड़ी करीब आते…
Hormuz Strait : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait…
This website uses cookies.