ताज़ा खबर

बेंगलुरु में भगदड़, कर्नाटक के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज

@TheTarget365 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का जश्न बुधवार को एक बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्रित भीड़ में मची भगदड़ में ग्यारह लोगों की मौत हो गई। 33 लोग घायल हुए।कर्नाटक उच्च न्यायालय ने स्वयं इसका संज्ञान लिया है। अदालत मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे करेगी। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कबन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

कल शाम घटना के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “मैं इस घटना का समर्थन नहीं कर रहा हूं, लेकिन देश में पहले भी कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जैसे कुंभ मेला जिसमें 50-60 लोगों की जान चली गई थी।” हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें ज़िम्मेदारी से बचना चाहिए। वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बेंगलुरु भगदड़ में सरकार पूरी तरह फेल हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे?उन्होंने आरोप लगाया कि DK शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक व्यक्ति को कैमरे के सामने से गर्दन पकड़कर हटाते दिखे। भीड़ की सुरक्षा नहीं, प्रचार जरूरी था।उन्होंने पूछा कि किसने इस कार्यक्रम को मंजूरी दी? जब लोग मर रहे थे तब भी कार्यक्रम क्यों चलता रहा?पात्रा ने कहा- सबसे बड़ा सवाल है कि राहुल गांधी कहां हैं? क्या वो अपने नेताओं से जवाब मांगेंगे?

 

Thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

3 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

3 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

3 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

4 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

4 hours ago

This website uses cookies.