Stock Market News : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेज़ शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 67.62 अंकों की बढ़त के साथ 81,274.79 पर खुला, वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) 22.30 अंकों की तेजी के साथ 24,916.55 पर ट्रेड करता देखा गया।
सोमवार सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 81,266.64 और निफ्टी 50 इंडेक्स 24,924.80 के स्तर पर हरे निशान में कारोबार करता दिखा। प्रमुख दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, और टीसीएस में खरीदारी का माहौल देखने को मिला। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, टाइटन और टाटा स्टील जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी गई थी। सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28% की बढ़त के साथ 80,207.17 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 57.95 अंक यानी 0.23% की तेजी के साथ 24,894.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार के सत्र में पीएसयू बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। बाजार की इस मजबूती में बैंकिंग और मेटल सेक्टर की प्रमुख भूमिका रही।
शुक्रवार को टाटा स्टील, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एसबीआई जैसे शेयर टॉप गेनर रहे। वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी बाजारों का रुख सकारात्मक रहा। जापान में नए प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद निक्केई इंडेक्स में 4% की तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो शुक्रवार को डाओ जोंस 250 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि S&P 500 लगभग फ्लैट रहा।बाजार में लगातार बनी तेजी यह संकेत देती है कि निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। बैंकिंग, मेटल और टेक सेक्टर की मजबूत स्थिति और वैश्विक संकेतों के चलते आने वाले सत्रों में भी बाजार में उछाल की उम्मीद की जा सकती है।
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए…
Kanker Blast : नियति की क्रूरता कई बार इंसान की कल्पना से परे होती है।…
NITI Aayog : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च…
Musk vs OpenAI : तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक, एलन…
This website uses cookies.