सोशल मीडिया

अजीबो-गरीब मामला: मुर्गा न मिलने से नाराज महिला ने जहर खाकर दी जान..

पानीपत@thetarget365 :  पानीपत जिले के कुराड़ गांव की एक कॉलोनी में एक महिला ने कथित तौर पर मुर्गा न मिलने से नाराज होकर जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान नीलम के रूप में हुई है, जो बिहार की मूल निवासी थी और पिछले दो वर्षों से सुनील नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थी। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह और नीलम दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे, जहां उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ था। नीलम तलाकशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी।

सुनील के अनुसार, शुक्रवार शाम को नीलम ने मुर्गा मंगवाया था, लेकिन वह किसी कारणवश उसे ला नहीं सका। जब वह घर पहुंचा तो नीलम ने मुर्गे के बारे में पूछा और न मिलने पर वह नाराज हो गई। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद सुनील घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद नीलम का बेटा दौड़कर आया और बताया कि उसकी मां ने कोई जहरीली चीज खा ली है।

नीलम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुनील के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव नीलम के परिजनों को सौंप दिया गया।

Recent Posts

Viral Story: पिता के 38 करोड़ रुपये डुबाने के बाद खुद को कहता है ‘सेल्फ-मेड’ करोड़पति, जानें इस 22 साल के लड़के का सच

Viral Story: आजकल इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'सेल्फ-मेड' करोड़पतियों की…

1 minute ago

Stock Market Rally Today: ट्रंप के बयान से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 1700 अंक उछला

Stock Market Rally Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत…

34 minutes ago

Diesel Price Hike Today: प्रीमियम डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें 1 अप्रैल के नए भाव

Diesel Price Hike Today: देशभर में पहले से ही प्रीमियम पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों…

42 minutes ago

How to become IAS without UPSC: बिना परीक्षा दिए भी बन सकते हैं IAS, जानें ये दो खास तरीके

How to become IAS without UPSC: भारत में आईएएस (IAS) बनना लाखों युवाओं के लिए…

47 minutes ago

Iran vs USA 2026: ‘युद्ध हम तय करेंगे कब खत्म होगा’, अराघची ने अमेरिका को दी खुली चेतावनी

Iran vs USA 2026: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान के विदेश…

49 minutes ago

Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, फैंस में भारी उत्साह

Jana Nayagan Release Date:  दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय के करोड़ों प्रशंसकों के…

52 minutes ago

This website uses cookies.