न्यूज़ डेस्क@thetarget365 : केरल के कोच्चि से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक निजी मार्केटिंग फर्म में कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कुत्तों की तरह घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर किया गया। उनके गले में पट्टा बांधकर अपमानित किया गया, मानो वे इंसान नहीं बल्कि जानवर हों।
पूर्व मैनेजर ने किया वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कंपनी के एक पूर्व मैनेजर ने चार महीने पहले शूट किया था, जो अब कंपनी छोड़ चुका है। पुलिस के अनुसार, मैनेजर का कंपनी के मालिक से विवाद था। उसने यह वीडियो नए प्रशिक्षुओं के साथ शूट किया और दावा किया कि यह ट्रेनिंग का हिस्सा है। हालांकि, दृश्य बेहद अपमानजनक और अमानवीय हैं।
एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसे कथित रूप से टारगेट पूरा न करने की सजा के रूप में दिखाया गया है। कुछ कर्मचारियों ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट हासिल नहीं कर पाते, उन्हें इसी तरह सजा दी जाती है।
केरल के लेबर डिपार्टमेंट ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कार्यस्थल पर उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकतर कर्मचारियों ने इसके लिए पूर्व मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि, वीडियो में प्रताड़ित दिख रहा एक व्यक्ति बाद में मीडिया के सामने आया और उसने दावा किया कि कंपनी में किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ। इस बयान ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। केरल राज्य युवा आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष एम शजर ने कहा कि ऐसी असभ्य और अमानवीय प्रथाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.