ताज़ा खबर

रास्ता रोककर छात्रों की पिटाई, अभिभावकों ने किया थाने का घेराव

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तनाव की स्थिति तब बन गई जब आत्मानंद स्कूल लखनपुर के 12वीं कक्षा के छात्र और उसके साथियों की रास्ता रोककर पिटाई किए जाने की घटना सामने आई। मारपीट करने वाले भी उसी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने से नाराज़ अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना में सभी नाबालिग छात्र शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रजपुरी निवासी इंद्रजीत राजवाड़े का पुत्र शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास ये छात्र मोटरसाइकिल से भरतपुर मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अथर्व अस्पताल लखनपुर के पास स्कूल के ही दो छात्रों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने इंद्रजीत राजवाड़े के पुत्र के साथ मारपीट की और धमकी दी।

छात्र किसी तरह वहां से निकले, लेकिन थोड़ी ही दूर परसा मोड़ के पास चारों आरोपी छात्र पहले से खड़े मिले। उन्होंने दोबारा रास्ता रोककर अश्लील गालियां दीं और पुनः मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित छात्र ने घर जाकर अपने पिता इंद्रजीत राजवाड़े को पूरी बात बताई। अगले दिन उन्होंने थाना लखनपुर में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/2025 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिस पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया।

पीड़ित छात्रों के परिजनों का कहना है कि यह घटना बच्चों में भय का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

4 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

8 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

8 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

9 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

9 hours ago

This website uses cookies.