Surajpur Crime : मां से मारपीट का बदला लेने बेटे ने की पिता की हत्या, बोरी में शव भरकर फेंका; मां, मौसा और दोस्त भी गिरफ्तार

Surajpur Crime : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के साथ कथित मारपीट से नाराज होकर सो रहे पिता की टांगी और लोढ़ा से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की साजिश रची गई, जिसमें आरोपी की मां, मौसा और एक दोस्त ने भी कथित रूप से साथ दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ads

बोरी में मिला था अज्ञात शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान

12 जून 2026 को ग्राम तिवरागुड़ी के सरनापारा में बोरी में बंद एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिलने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कोरिया जिले के चिरमी परसापानी निवासी शिवप्रसाद सिंह के रूप में की।

ads

मां से विवाद के बाद बेटे ने बनाया हत्या का प्लान

जांच के दौरान हिरासत में लिए गए मृतक के बेटे अमृत लाल ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ झगड़ा और मारपीट करते थे। 10 जून को भी विवाद होने के बाद उसने गुस्से में पिता की हत्या करने की योजना बनाई और रात में गहरी नींद में सो रहे पिता पर टांगी और लोढ़ा से हमला कर उनकी जान ले ली।

मौसा और दोस्त की मदद से शव ठिकाने लगाने की कोशिश

हत्या के बाद अमृत ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और फिर मौसा हरवंश सिंह से संपर्क किया। योजना के अनुसार शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से बांध में फेंकने ले जाया गया। रास्ते में वाहन खराब होने पर दोस्त कौशल उईके को बुलाया गया, जिसने कथित रूप से शव ले जाने में सहयोग किया। तिवरागुड़ी के पास लोगों की हलचल देखकर आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

खून के निशान मिटाने की भी हुई कोशिश

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी बीरा बाई ने घर में फैले खून के धब्बों को गोबर से लीपकर मिटाने का प्रयास किया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, लोढ़ा, मृतक का मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अमृत लाल, हरवंश सिंह, कौशल सिंह उईके और बीरा बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले का खुलासा रामानुजनगर थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.