Surajpur Double Murder Case : दोहरे हत्याकांड में फांसी के बाद कुलदीप साहू को लेकर जेल प्रबंधन का बड़ा बयान

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में कुलदीप साहू को फांसी की सजा के बाद रायपुर जेल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेल अधीक्षक ने सजा के दौरान उसके चेहरे पर भय दिखने की बात कही।

Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रबंधन द्वारा दोषी कुलदीप साहू समेत अन्य दोषियों को रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने की प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के बाद शुरू कर दी जाएगी। रायपुर जेल में फांसी घर की व्यवस्था होने के कारण यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल कुलदीप साहू अंबिकापुर सेंट्रल जेल में अपने अन्य सहयोगी आरोपियों के साथ बंद है।

ads

गुरुवार को अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोषियों को सजा सुनाई। जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के दौरान कुलदीप साहू के चेहरे पर भय के भाव नजर आए। जेल प्रबंधन के अनुसार, इससे पहले जब वह करीब एक सप्ताह पूर्व अदालत से बाहर निकला था, तब उसके चेहरे पर मुस्कान देखी गई थी।

Adst

https://www.facebook.com/share/v/1FFKys9TgP/

जेल अधीक्षक ने बताया कि फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद कुलदीप साहू को रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, स्थानांतरण की अंतिम प्रक्रिया संबंधित स्तर से पूरी होने के बाद ही उसे रायपुर जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट आनंद प्रकाश वरियाल की अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाया। अदालत ने कुलदीप साहू, चंद्रकांत उर्फ सीके चौधरी और रिंकू सिंह को मृत्युदंड की सजा सुनाई, जबकि आर्यन उर्फ गोल्डी विश्वकर्मा को मृत्यु पर्यंत कारावास की सजा दी गई।

दोहरे हत्याकांड में अदालत के इस फैसले के बाद अब दोषियों को जेल में रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst