सूरजपुर के प्रतापपुर में श्रीलाल अगरिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। आपसी रंजिश में कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी आनंद अगरिया को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।
सूरजपुर के प्रतापपुर में श्रीलाल अगरिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। आपसी रंजिश में कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी आनंद अगरिया को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।

Surajpur News : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में हुई 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर श्रीलाल अगरिया की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।


पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर की रात ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में श्रीलाल अगरिया पिता धनुकधारी, निवासी पलड़ा, हाल मुकाम ग्राम दुरती की हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 270/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल ने पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या से करीब एक सप्ताह पहले मृतक का आनंद अगरिया के साथ विवाद हुआ था।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही आनंद अगरिया, निवासी कनकनगर, थाना प्रतापपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने आपसी रंजिश के चलते श्रीलाल की हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर श्रीलाल की हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना सहित पुलिस टीम ने की।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
